गंगापुर सिटी। मोक्षदा एकादशी के अवसर पर श्री सूरजगढ़ निशान यात्रा ग्रुप गंगापुर सिटी की ओर से द्वितीय वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर रविवार को भव्य निशान एवं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही कुशालगढ़ स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें जयपुर और अलवर के भजन गायक प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजन की तैयारियों के तहत बुधवार को नहर रोड स्थित कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान सभापति कृष्णकुमार गोयल मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, निशान एवं पालकी यात्रा रविवार सुबह 9:15 बजे चौक वाले बालाजी मंदिर से रवाना होगी। यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कुशालगढ़ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में सूरजगढ़ का निशान विशेष आकर्षण रहेगा। इसमें बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 6:15 बजे से कुशालगढ़ स्थित श्री श्याम मंदिर में भव्य संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इसमें जयपुर के भजन गायक सोमेश जैन और सुरभि चतुर्वेदी तथा अलवर के कमल कान्हा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

संकीर्तन के दौरान जयपुर का आकाश इंटरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप संगीत की प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम की ध्वनि व्यवस्था शिवम साउंड जयपुर संभालेगा, जबकि दरबार सेवा की जिम्मेदारी विनोद आभानेरी, बांदीकुई को सौंपी गई है।

श्री सूरजगढ़ निशान यात्रा ग्रुप की ओर से आयोजित इस द्वितीय वार्षिकोत्सव के तहत निशान एवं पालकी यात्रा और संकीर्तन महोत्सव में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों के शामिल होने की तैयारी है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story