गंगापुर सिटी के रिया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बढ़ीं चिकित्सा सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टर दे रहे सेवाएं
गंगापुर सिटी के रिया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ब्लड बैंक, डायलिसिस सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जानिए अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों, हृदय रोग एवं पेट-लिवर रोग विशेषज्ञों की सेवाओं और 24 घंटे सहायता केंद्र की जानकारी।

गंगापुर सिटी। रिया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में ब्लड बैंक और डायलिसिस सहित कई चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रही है।
संस्था के निदेशक डॉ. महेन्द्र मीना ने बताया कि अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा विभागों के माध्यम से विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां डॉ. एस. एन. शर्मा, डॉ. एस. खान, डॉ. दीपक सिंघल, डॉ. दिनेश चंद, डॉ. रवि कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विनीता मीना एवं डॉ. एस. एस. मीना सहित अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
संस्था की चेयरपर्सन डॉ. सुमित्रा मीना ने बताया कि मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल की सुविधाओं एवं विभागों से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। यहां चिकित्सा सेवाओं और अन्य आवश्यक जानकारियों के लिए त्वरित सहायता दी जाती है। सहायता केंद्र के मोबाइल नंबर 82332-55156 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे गुरुवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुप्ता मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करते हैं। वहीं, प्रत्येक माह के पहले रविवार को वरिष्ठ पेट, लिवर एवं गैस रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश राजेन्द्र मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं देते हैं।
डॉ. सुमित्रा मीना के अनुसार, अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। रिया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल आमजन की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा विभागों के विस्तार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
