गंगापुर सिटी में रेलवे पेंशनर्स के जीवन प्रमाण शिविर की तारीख बदलने की मांग, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
दीपावली त्योहार के चलते 10 नवंबर को प्रस्तावित जीवन प्रमाण पत्र शिविर की तिथि बदलने के लिए रेलवे पेंशनर्स फेडरेशन ने कोटा डीआरएम को सौंपा ज्ञापन।

गंगापुर सिटी स्टेशन कार्यालय में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों की तस्वीर।
गंगापुर सिटी में रेलवे पेंशनर्स के लिए आयोजित होने वाले जीवन प्रमाण पत्र मेगा शिविर की निर्धारित तिथि को लेकर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन से बदलाव की मांग उठाई है। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा के नाम स्टेशन अधीक्षक बिहारी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन एवं सचिव घनश्याम शर्मा ने बताया कि रेल प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति सं. 653/2026-27 दिनांक 28.10.2026 के अनुसार गंगापुर सिटी में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 10 नवंबर एवं 23 नवंबर को मेगा शिविर आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।
अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने 10 नवंबर को निर्धारित शिविर की तिथि पर आपत्ति जताते हुए बताया कि यह दिन दीपावली त्योहार के मध्य में पड़ रहा है। 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 10-11 नवंबर को दीपावली एवं भाई दूज है। ऐसे में रेलवे के अधिकांश पेंशनर त्योहारों में व्यस्त रहेंगे और निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर इसका लाभ नहीं ले पाएंगे।
फेडरेशन ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि गंगापुर सिटी में 10 नवंबर को प्रस्तावित मेगा शिविर की तिथि 12 नवंबर के बाद अथवा 15 नवंबर के आसपास निर्धारित की जाए, ताकि अधिक से अधिक रेलवे पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा का लाभ उठा सकें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान WCREU के मंडल उपाध्यक्ष हरिप्रसाद मीणा, पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव घनश्याम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत राजावत, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल मिश्रा, उपाध्यक्ष रोडणी फ्रैंकलिन, संरक्षक श्रीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संगठन सचिव गंगा सहाय शर्मा, संयुक्त सचिव कौशल किशोर गौतम, अशोक कुमार, कार्यालय सचिव ओमप्रकाश, मुरारी लाल शर्मा एवं सुरेंद्र मिल्की सहित दर्जनों सेवानिवृत्त कर्मचारी और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
ज्ञापन की एक प्रति ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के सहायक महामंत्री मुकेश गालव को भी भेजी गई है। फेडरेशन ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शिविर की तिथि में बदलाव की मांग रेलवे प्रशासन के समक्ष रखी है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
