गंगापुर सिटी में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स की सुविधा के लिए रेलवे अस्पताल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं स्वास्थ्य जांच मेगा कैंप आयोजित किया गया। पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल के तत्वावधान में 10 नवंबर 2026 को आयोजित इस शिविर में लगभग 100 रेल पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स ने अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किए।

कैंप में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विद्याभूषण भारती के नेतृत्व में कार्मिक विभाग एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने पेंशनर्स के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan) तैयार करने और जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके साथ ही रेलवे अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं फैमिली पेंशनर्स को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन की गंगापुर सिटी शाखा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जैन, सचिव श्री घनश्याम शर्मा, सह-सचिव श्री रोडनी फ्रैंकलिन, उपाध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा, श्री कौशल किशोर गौतम, संगठन सचिव श्री गंगासहाय शर्मा और कार्यालय सचिव श्री ओमप्रकाश सहित अन्य पदाधिकारियों ने पेंशनर्स के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने एवं जमा कराने में सक्रिय सहयोग किया।

शिविर के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विद्याभूषण भारती के साथ बैठक कर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य समस्याओं पर चर्चा की। इस पर श्री भारती ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उनका माला पहनाकर अभिनंदन किया और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग बनाए रखने का निवेदन किया।

फेडरेशन ने सभी रेल पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स से 30 नवंबर तक अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा कराने की अपील की है। शिविर के माध्यम से लगभग 100 पेंशनर्स के प्रमाण पत्र जमा होने के साथ ही पेंशन संबंधी समस्याओं और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी विभागीय स्तर पर चर्चा हुई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story