गंगापुर सिटी के राघव बिग बाजार का लकी ड्रॉ संपन्न, उषा बेन सहित कई ग्राहक बने विजेता
दिवाली खरीदारी योजना के तहत सोशल मीडिया लाइव के बीच निकाले गए लकी ड्रॉ कूपन में माधव ने दूसरा और रोहित मीणा ने तीसरा पुरस्कार जीता।

गंगापुर सिटी के राघव बिग बाजार में लकी ड्रॉ आयोजन के दौरान बच्ची के हाथ से पर्ची निकलवाते लोग दिख रहे हैं।
गंगापुर सिटी में नहर रोड स्थित श्याम मंदिर के पास राघव बिग बाजार की ओर से दिवाली के अवसर पर शुरू की गई लकी ड्रॉ कूपन योजना का रविवार को ड्रॉ निकाला गया। इसमें उषा बेन, माधव और रोहित मीणा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जीतकर बाजी मारी। योजना के तहत प्रत्येक एक हजार रुपए की खरीदारी पर ग्राहकों को एक लकी ड्रॉ कूपन दिया गया था।
लकी ड्रॉ का आयोजन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया। ड्रॉ की प्रक्रिया इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव प्रसारित की गई, जबकि पर्चियां ग्राहकों के हाथों से ही निकलवाई गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राहक और बाजार के कर्मचारी मौजूद रहे।
ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार उषा बेन ने कूपन नंबर 547 के माध्यम से जीता। द्वितीय पुरस्कार माधव को कूपन नंबर 421 और तृतीय पुरस्कार रोहित मीणा को कूपन नंबर 351 के जरिए मिला।
इनके अलावा करण सिंह मीणा (कूपन नंबर 442), राहुल अग्रवाल (कूपन नंबर 185), राकेश मीणा (कूपन नंबर 314), आशीष (कूपन नंबर 221), फैलीराम मीणा (कूपन नंबर 93), मृत्युंजय अधिकारी (कूपन नंबर 98), वाहिया सिंह (कूपन नंबर 458), राकेश मीणा (कूपन नंबर 280), नीरज वशिष्ठ (कूपन नंबर 259), शिवांग मीणा (कूपन नंबर 272), रोशन (कूपन नंबर 182), रोहित शर्मा (कूपन नंबर 128), मो. यूसुफ खान (कूपन नंबर 305), नैतिक जैन (कूपन नंबर 600), अंकुश मीणा (कूपन नंबर 483), हंसराज जोशी (कूपन नंबर 428), वाशिद खान (कूपन नंबर 463), आशीष मित्रा (कूपन नंबर 6), लोकेंद्र सिंह (कूपन नंबर 398), अरुण कुमार (कूपन नंबर 451), राजेंद्र कुमार गुप्ता (कूपन नंबर 258), अक्षय गोयल (कूपन नंबर 579), नीरज मीणा (कूपन नंबर 329), अजय कुमार शर्मा (कूपन नंबर 325), गीता गुर्जर (कूपन नंबर 159), राधेश्याम मीणा (कूपन नंबर 390), मो. रफीक (कूपन नंबर 77), हरीश चंद जैन (कूपन नंबर 66), बालकृष्ण शर्मा (कूपन नंबर 327), विनोद गौतम (कूपन नंबर 190), बलदेव गुप्ता (कूपन नंबर 248) और विकास खंडेलवाल (कूपन नंबर 35) सहित अन्य ग्राहक भी विजेता घोषित किए गए।
इस अवसर पर राघव बिग बाजार के डायरेक्टर सुरेश चन्द गुप्ता (कोचिंग) ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिन ग्राहकों के कूपन लकी ड्रॉ में निकले हैं, वे अपने पास मौजूद कूपन का दूसरा हिस्सा लेकर बाजार पहुंचें और अपना इनाम प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्राहकों के लिए इस तरह की योजनाएं संचालित की जाती रहेंगी।
गुप्ता (कोचिंग) ने कहा कि राघव बिग बाजार अपने ग्राहकों की सेहत का पूरा-पूरा ध्यान रखता है। यहां प्रत्येक आइटम ब्रांडेड और गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध है, जो व्यक्ति की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि बाजार में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर प्रकार के आइटम मिलते हैं। लकी ड्रॉ के आयोजन के जरिए ग्राहकों को खरीदारी पर पुरस्कार जीतने का अवसर मिला।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
