पंचायतीराज चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से गंगापुर सिटी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पंचायत समिति गंगापुर सिटी में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत समिति गंगापुर सिटी के विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर, महिला सुपरवाइजर ज्योति चतुर्वेदी, कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार शर्मा सहित महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई।

उन्होंने मतदान को लोकतंत्र के त्योहार के रूप में मनाने, इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझने और लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने की बात कही। साथ ही मतदाताओं से बिना किसी भय, प्रलोभन अथवा दबाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष और नैतिक मतदान करने का आह्वान किया।

विकास अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और राजीविका की ओर से संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के साथ महिलाओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई, ताकि उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके और चुनाव में उनकी भागीदारी बढ़ाई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और आमजन से आगामी पंचायतीराज चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई। इसके साथ ही मतदान के महत्व से जुड़े संदेश देकर मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम मतदाताओं तक मतदान का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक कर चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करना है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story