गंगापुर सिटी में नवरात्र महोत्सव: डांडिया महारास और सजीव झांकियों ने मोहा मन
पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर में हो रहे अनुष्ठान, रविवार को लगेगा छप्पन भोग।

गंगापुर सिटी के सीताराम मंदिर में नवरात्र महोत्सव पर डांडिया नृत्य करती महिलाएं।
गंगापुर सिटी में नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर परिसर में नवरात्र अनुष्ठान और नवरात्र महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित डांडिया महारास में माता रानी के भजनों पर महिलाओं ने जमकर गरबा और डांडिया नृत्य किया। क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए माता रानी को रिझाया। वहीं, शेर पर सवार मां दुर्गा की सजीव झांकी के दर्शन कर महिला, पुरुष और बच्चे मोहित हो गए।
सुप्रसिद्ध झांकी कलाकार रामजीलाल शर्मा प्रतिदिन मां दुर्गा के अनेक रूपों की सजीव झांकियां तैयार कर रहे हैं। इन झांकियों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। शुक्रवार शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सभापति गीता देवी नरूका, दीपक नरूका, गोविंद प्रसाद बरनाला, दीनदयाल मच्छीपुरा, रामचरण ठिकरिया, दीपक सिंघल, महेश शर्मा, चिमन सिंह फौजदार, गोपाल मित्तल, भगवान शर्मा, सत्येंद्र, श्याम सुंदर शर्मा, गजेंद्र बौहरा, बंटी मेडिकल, राजेश शर्मा, कुंदन गुप्ता, घनश्याम शर्मा, मदन रावत, हरि प्रसाद मच्छीपुरा, राजेंद्र वैद्य, महेंद्र गर्ग, बनवारी टीकम और महेश पाल सिंह जादौन सहित सभी उपस्थित भक्त शामिल हुए।
शनिवार सुबह नवरात्र के सप्तम दिवस पर पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री ने मां कालरात्रि का सामूहिक रूप से विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इस दौरान पंडित शास्त्री ने बताया कि मां कालरात्रि का स्वरूप सबसे उग्र है। मां इस रूप में गंधर्व पर सवार होकर दुष्टों का नरसंहार करती हैं। अत्यंत भयानक स्वरूप में होने के बावजूद माता सदैव अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उन्हें शुभ फल प्रदान करती हैं। इसी कारण माता के इस स्वरूप को शुभंकारी भी कहा जाता है।
आयोजन से जुड़े अनुज शर्मा, वेद प्रकाश मंगल, हेमेंद्र बोहरा और प्रहलाद शर्मा ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे महाआरती, भजन और सजीव झांकियों के साथ माता रानी को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस आयोजन में क्षेत्र के सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है। नवरात्र महोत्सव के तहत डांडिया महारास, मां कालरात्रि के पूजन और आगामी छप्पन भोग कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन जारी हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
