गंगापुर सिटी में नवदुर्गा सेवा समिति की बैठक शुक्रवार रात्रि 7:00 बजे भगवती पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में नवरात्रा महोत्सव के तहत पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय सामूहिक सप्तशती शतचंडी पाठ अनुष्ठान के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। अनुज शर्मा भगवती ने आयोजन पर हुए खर्च और प्राप्त आय का हिसाब सदस्यों के सामने रखा।

बैठक को संबोधित करते हुए घनश्याम शर्मा, प्रहलाद शर्मा, विजय मित्तल, दिनेश करणपुर, राधा मोहन गोयल, वेद प्रकाश मंगल, हेमेंद्र बोहरा, महेंद्र गर्ग, अजय शर्मा खुटला, कमलेश जोशी, दीपक सिंघल, डीके गार्ड, अजय पाराशर, विनोद शर्मा, पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री, प्रेमचंद और चंद्र प्रकाश पाराशर सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की सफलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि नवरात्रा महोत्सव के दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रम बेहद शानदार रहा। धार्मिक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए समिति की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाने चाहिए।

इस दौरान पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि समिति की ओर से सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा, शिव पुराण कथा अथवा अन्य धार्मिक आयोजन किए जाने पर वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। समिति का सदस्य होने के नाते वे किसी भी प्रकार का मेहनताना नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि नौ दिवसीय सप्तशती शतचंडी पाठ अनुष्ठान सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बैठक में धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इसमें गाय माता को संरक्षण देने, गरीब बालिकाओं के विवाह में सहयोग करने, गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए संबल प्रदान करने तथा जरूरतमंद और गरीब लोगों की सहायता के लिए अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर राकेश मंगल, घनश्याम मिश्र, शिवचरण शर्मा, विष्णु गुप्ता, लवली मिश्र, विष्णु गुप्ता, रमेश शर्मा, विकास अग्रवाल, श्याम सुंदर शर्मा, बंटी मेडिकल, राजेश शर्मा, गोविंद शर्मा, सत्येंद्र पाराशर, नरोत्तम सोनी, कीर्ति कुमार शर्मा, दिनेश जोशी, रवि बोहरा, विजय तिवारी, प्रमोद बोहरा, राजेश शर्मा और गजानंद बोहरा सहित समिति के अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।

बैठक समाप्त होने के बाद सभी सदस्यों के लिए सहभोज की व्यवस्था की गई। बैठक में नवरात्रा महोत्सव के सफल आयोजन का हिसाब प्रस्तुत करने के साथ ही भविष्य में धार्मिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने और सामाजिक जरूरतों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story