गंगापुर सिटी में मां गुमानो के दरबार में देर रात तक गूंजे भजन, श्रद्धालुओं ने जमकर खेला डांडिया
मां गुमानो यात्री निवास में आयोजित डांडिया गरबा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर नृत्य कर क्षेत्र व परिवार की समृद्धि की कामना की।

गंगापुर सिटी के मां गुमानो यात्री निवास में आयोजित जागरण के दौरान माता रानी के भजनों पर नृत्य और डांडिया करते श्रद्धालु।
गंगापुर सिटी में मां गुमानो बीजासणी के दरबार में आयोजित जागरण के दौरान माता रानी के भजनों पर श्रद्धालुओं ने देर रात तक डांडिया खनकाए। करणपुर स्थित मां गुमानो यात्री निवास में मां गुमानो बीजासणी सेवा समिति गंगापुर सिटी के तत्वावधान में आयोजित डांडिया गरबा महोत्सव में महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर नाचते और झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर मनौतियां मांगी और अपने परिवार सहित देश की खुशहाली की कामना की।
डांडिया गरबा महोत्सव का शुभारंभ समिति अध्यक्ष महेश शर्मा, उपाध्यक्ष पप्पू गुरु, दिनेश चूड़ी, दिनेश धौलेटा और हरिकेश पटवारी सहित अन्य लोगों ने माता रानी की ज्योत जलाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद माता रानी के भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु देर रात तक डांडिया खेलते रहे और भक्ति में झूमते नजर आए।
इस दौरान ‘लाल लाल चैली सितारों वाली, उसे पहन कर आई है मां शेरावाली’, ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ और ‘पूजा की थाली सजा रखी है, मां तेरी ज्योत जला रखी है’ सहित अन्य भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांडिया खनकाए। माता रानी के भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु देर रात तक नृत्य करते रहे।
जागरण में शामिल श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद लेकर अपने परिवार और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विष्णु करणुर, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, रमेश सैन, ब्रह्मानंद गुप्ता, डॉक्टर मुकेश गुप्ता, गोविन्द बंसल, ओमप्रकाश एसडीआई, जगदीश मिल्की, कैलाश महुल्या, गोपाल सोनी, धर्मेन्द्र राजावत, ममता शर्मा, ममता गुप्ता, लक्ष्मी, मीरा, मंजू, नेहा और पिस्ता सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
