गंगापुर सिटी में लायंस क्लब गरिमा का निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू, 24 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण
गंगापुर सिटी में लायंस क्लब गरिमा के निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 53 मरीजों की जांच और 24 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया।

तस्वीर में गंगापुर सिटी स्थित वर्धमान हॉस्पिटल परिसर में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए अतिथि।
गंगापुर सिटी में लायंस क्लब गंगापुर सिटी गरिमा की ओर से श्री श्याम पैरामेडीकल संस्थान, दौसा के सहयोग से वर्धमान हॉस्पिटल परिसर में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन 53 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 24 मरीजों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया।
शिविर का उद्घाटन सभापति लायन कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’ और वर्धमान हॉस्पिटल के निदेशक लायन डॉ. मनोज जैन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वर्धमान हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ. सुलेखा जैन, रीजन चेयरपर्सन MJF लायन पंकज मंगलम, लियो प्रांतीय अध्यक्ष लियो यश अग्रवाल, श्री श्याम पैरामेडीकल संस्थान के संचालक डॉ. बिशन सिंह गुर्जर, कमलेश गुप्ता, अवधेश जैमन, नेत्र चिकित्सा शिविर के समन्वयक लायन मुकेश राजाराम मीना, लायंस क्लब गरिमा के अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश अग्रवाल और सचिव लायन वीरेंद्र कुमार आर्य सहित क्लब पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में 53 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 24 मरीजों का वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा मीना ने निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया। निःशुल्क उपचार मिलने के बाद मरीजों और उनके परिजनों में खुशी दिखाई दी।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर मंचासीन अतिथियों और श्री श्याम पैरामेडीकल संस्थान के सदस्यों का माला एवं साफा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों ने लायंस क्लब गरिमा की ओर से लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
लायंस क्लब गरिमा के अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर क्लब का सिग्नेचर प्रोजेक्ट है, जिसे पिछले आठ वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से अब तक हजारों मोतियाबिंद रोगियों को लाभ मिल चुका है। इस वर्ष भी शिविर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को आयोजित किया जाएगा।
शिविर के मुख्य समन्वयक लायन मुकेश राजाराम मीना ने बताया कि वर्धमान हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से इस जनसेवा कार्य के लिए निःशुल्क हॉस्पिटल परिसर और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
लायंस क्लब गरिमा की ओर से स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में लगातार विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। क्लब का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर एवं स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करना है। नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर इसी सेवा प्रकल्प के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक निःशुल्क उपचार पहुंचाने की पहल है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
