लायंस क्लब गंगापुर सिटी का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव आयोजित, सदस्यों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
गंगापुर सिटी में लायंस क्लब की ओर से दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। भगवती पैलेस में सदस्यों ने नृत्य, भजन और हास्य प्रस्तुतियां दीं। समारोह में क्लब पदाधिकारियों ने आगामी धार्मिक यात्रा की जानकारी भी दी।

तस्वीर में गंगापुर सिटी स्थित भगवती पैलेस मैरिज गार्डन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट महोत्सव के दौरान उपस्थित लायंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्य।
गंगापुर सिटी। लायंस क्लब गंगापुर सिटी की ओर से दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भगवती पैलेस मैरिज गार्डन, गणेश मिल में किया गया। समारोह में क्लब के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आयोजन में भाग लिया। इस दौरान युगल एवं सामूहिक नृत्य, चुटकुले और भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन सरिता एवं माधवी गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रोफेसर धीरज गुप्ता भी उनके साथ रहे। कार्यक्रम की संयोजक रेखा अराडिया एवं लक्ष्मी गुप्ता थीं।
क्लब अध्यक्ष राजेंद्र अकाउंटेंट सहित कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि क्लब की ओर से इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। ऐसे आयोजनों से सामाजिक सद्भाव और आपसी प्रेम बढ़ता है।
क्लब के सचिव अवध बिहारी गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब की ओर से दिसंबर माह में सदस्यों के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
क्लब के मीडिया प्रभारी विजय मुकुट आई केयर ने बताया कि समारोह में राधेश्याम विजय वर्गीय, कोषाध्यक्ष ज्ञान खंडेलवाल, दिनेश सिंगल, महेंद्र दीक्षित, ज्योति दीक्षित, महेश आरेड्या, कैलाश मंगलम, दीनदयाल गुप्ता, मंजू मंगलम, अरविंद गर्ग, वेद शर्मा, ऋषि उपाध्याय, ज्योति उपाध्यक्ष, सुनील अगरबत्ती, सतीश गुप्ता, उषा गुप्ता, गौरी गुप्ता, अंकित सिंगल, दीपिका सिंघल, सुरेंद्र मित्तल, संजना मित्तल, राम अवतार सीए, सुनीता गुप्ता, राजीव पालीवाल, रीना पालीवाल, जॉन अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, धीरज गुप्ता, डॉक्टर विजेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ. निर्मल शर्मा, ममता शर्मा, सुरेंद्र विजय वर्गी, रवि मंगल, अल्पना मंगल, विष्णु ट्रांसपोर्ट, विष्णु महोली, प्रोफेसर रिंकी गुप्ता, अलका खंडेलवाल और दिनेश खंडेलवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।
दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव के माध्यम से क्लब सदस्यों ने सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। वक्ताओं ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक सद्भाव और आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
