गंगापुर सिटी के पाटवा बाजार में चाकू की घटना के बाद व्यापारियों और आमजन में भय एवं असुरक्षा के माहौल को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने चिंता जताई है। पार्टी ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष बिलाल कुरैशी ने कहा कि शहर में इस प्रकार की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। व्यापारियों और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपराध और गुंडागर्दी पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता जताई, ताकि आमजन बिना किसी डर के अपना व्यापार और दैनिक कार्य कर सकें।

बिलाल कुरैशी ने प्रशासन से मांग की कि पाटवा बाजार की घटना में शामिल आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय में उचित कार्रवाई नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी की ओर से एसडीएम कोर्ट का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पार्टी ने इस संभावित आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर डालते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई की मांग दोहराई है। अब मामले में प्रशासन की कार्रवाई और निर्धारित 48 घंटे की समयसीमा को लेकर स्थिति महत्वपूर्ण बनी हुई है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story