17 दिसंबर को जयपुर में जुटेंगे लाखों गौसेवक, गंगापुर सिटी में गो सम्मान अभियान की बैठक
गंगापुर सिटी में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक में 17 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपने और लाखों गौभक्तों को जुटाने की तैयारी की जा रही है।

गंगापुर सिटी में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक के दौरान बैठे गौसेवक और पदाधिकारी।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत आयोजित बैठक में 17 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर में होने वाले राज्यस्तरीय गो सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों और शहर के नागरिकों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने तथा अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर करने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता गौसेवक गोविंद नारायण शर्मा ने की।
गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष एवं गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत संपूर्ण भारत में चरणबद्ध तरीके से गो सम्मान को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं। अभियान के प्रथम चरण में तहसील स्तर और दूसरे चरण में जिला स्तर पर प्रार्थना पत्र सौंपे जा चुके हैं। अब तीसरे चरण में राज्य स्तर पर जयपुर में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।
इस कार्यक्रम के तहत 17 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर में लाखों गौभक्तों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी उद्देश्य से अभियान की टीम गंगापुर सिटी में बैठकें आयोजित कर लोगों को अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दे रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों, नगर के हिंदू धर्म प्रेमियों और गौमाता के सेवकों से अधिकाधिक संख्या में हस्ताक्षर करवाकर जयपुर सम्मेलन में पहुंचने की अपील की जा रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभियान के राज्य प्रभारी बहादुर सिंह ने कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का लक्ष्य तभी संभव है, जब भारतवर्ष के सभी गौसेवक और हिंदू धर्म प्रेमी एकजुट होकर इस अभियान में शामिल हों।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति शिव रतन अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने अभियान में अधिकाधिक सहभागिता निभाने का आश्वासन दिया। अग्रवाल ने कहा कि वे हस्ताक्षर अभियान को बढ़ावा देंगे और 17 दिसंबर को अपने कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने बसों के माध्यम से अधिक से अधिक गौसेवकों और हिंदू धर्म प्रेमियों को जयपुर ले जाने तथा अभियान से जुड़ने का आग्रह करने की बात भी कही।
बैठक में गौसेवक गोविंद नारायण शर्मा, राधावल्लभ गुप्ता, कृपा शंकर शर्मा, विजय गोयल, मुकेश मीणा, रमेश सेन, विजय सिंह, पूनम जगबनी, राधा दीक्षित, चंचल जगवानी, उषा गुप्ता, शंभू दयाल गुप्ता, भगवान सिंधी और गोपाल शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने, हस्ताक्षर अभियान को गति देने और 17 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर में प्रस्तावित राज्यस्तरीय गो सम्मेलन में अधिकाधिक गौसेवकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
