गंगापुर सिटी: निःशुल्क आयुर्वेद शिविर में 138 मरीजों की जांच, बांटी दवाएं
आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित शिविर में मरीजों को निःशुल्क परामर्श, औषधियां तथा बीपी और शुगर जांच की सुविधा दी गई।

तस्वीर में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते स्वास्थ्यकर्मी।
गंगापुर सिटी, (सवाईमाधोपुर), 03 अक्टूबर 2026। मोती पैलेस, शीतला माता रोड, गंगापुर सिटी, जिला–सवाईमाधोपुर में आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के 138 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत महाराव शेखाजी क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बनी पार्क, जयपुर की ओर से आयोजित इस शिविर में मरीजों को आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श के साथ आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।
शिविर के आयोजन में डॉ. कुन्जीलाल मीना, प्रधान चिकित्साधिकारी आयुर्वेद एवं श्री मुरारी लाल गुर्जर, आयुष कम्पाउंडर का विशेष सहयोग रहा। शिविर में संधिवात, गठिया, मधुमेह, त्वचा रोग, श्वास संबंधी समस्याओं, पेट के रोग, कब्ज, कमजोरी, श्वेत प्रदर सहित अन्य शारीरिक व मानसिक रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया।
मरीजों की हिमोग्लोबिन, रक्तचाप (Blood Pressure) एवं रक्त शर्करा (Blood Sugar) की निःशुल्क जांच भी की गई। शिविर का संचालन डॉ. बी.आर. मीणा (सहायक निदेशक प्रभारी), डॉ. ए.के. जैन (मुख्य अन्वेषक) एवं डॉ. भुवनेश कुमार शर्मा (सह-अन्वेषक) के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोहित शर्मा एवं डॉ. कमलेश सैनी ने मरीजों को नशामुक्त जीवन अपनाने, संतुलित आहार, नियमित योग तथा आयुर्वेदिक दिनचर्या के महत्व की जानकारी दी। चिकित्सा सेवाओं के संचालन में श्री चंदन टेलर, फार्मासिस्ट एवं श्री गोविन्द कुमार का विशेष सहयोग रहा।
स्थानीय नागरिकों ने आयुष मंत्रालय एवं महाराव शेखाजी क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। शिविर के माध्यम से 138 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण, आयुर्वेदिक परामर्श, आवश्यक जांच और निःशुल्क औषधियों की सुविधा मिली।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
