गंगापुर सिटी में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, स्कूलों की प्रगति और लंबित कार्यों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
लंबित कार्य समय पर पूरे करने, अपार आईडी, डीबीटी, बोर्ड परीक्षा तैयारी व पीएम श्री बजट के नियमों के अनुसार उपयोग के निर्देश दिए गए।

बैठक कक्ष में बैठे शिक्षा अधिकारी विद्यालय योजनाओं व शैक्षिक कार्यों की समीक्षा करते दिख रहे हैं।
गंगापुर सिटी में शिक्षा विभाग ने विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्य निर्धारित समयावधि में पूरे करने के निर्देश दिए। गुरुवार को हायर सेकेंडरी कैंपस, गंगापुर सिटी में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा गंगापुर सिटी के अधिकारी हनुमान गोयल की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें समस्त पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों एवं यूसीईईओ ने भाग लिया।
बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की अनुपालना रिपोर्ट के साथ विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, अपार आईडी, दीक्षा प्रशिक्षण, आधार एवं जनाधार प्रमाणीकरण, लाडो योजना तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इसके अलावा विद्यार्थियों की डीबीटी, विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों, एमडीएम एवं एमपीआर, शाला संबलन एवं शाला संबलन टिकट्स, प्रखर कार्यक्रम और पीएमश्री बजट के उपयोग की स्थिति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने ब्लॉक रैंकिंग में रेड स्कूल, जर्जर भवनों की जमींदोज प्रक्रिया तथा अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की। खेलो राजस्थान पंजीकरण और विद्यार्थियों के नेत्र परीक्षण (स्क्रीनिंग) से संबंधित प्रगति का जायजा भी लिया गया।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. बीरम सिंह गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विभागीय योजनाओं एवं पोर्टल पर लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के साथ अपार आईडी, आधार एवं जनाधार प्रमाणीकरण तथा डीबीटी से जुड़े कार्यों को विशेष गंभीरता से लिया जाए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की उपलब्धियों को बढ़ावा देना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाना सभी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा और अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी करवाने पर भी जोर दिया।
डॉ. गुर्जर ने जर्जर भवनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने तथा पीएम श्री बजट का समयबद्ध और निर्धारित नियमों के अनुसार उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग करने और समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की निर्धारित समयावधि में पालना सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में शैक्षिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सुविधाओं और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विद्यालय स्तर पर नियमित निगरानी और लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर रहा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
