गंगापुर सिटी: लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भाजपाइयों ने अर्पित की पुष्पांजलि
शास्त्री पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने पूर्व प्रधानमंत्री के सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया।

गंगापुर सिटी के शास्त्री पार्क में लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा के पास उपस्थित लोग।
गंगापुर सिटी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गंगापुर सिटी स्थित शास्त्री पार्क में भाजपाइयों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, जमना लाल, महेंद्र दीक्षित, पार्षद अतुल मुद्गल, पार्षद विजेंद्र गुर्जर, पार्षद राजेंद्र, पार्षद रवि भूषण, चंद्रशेखर, मुकेश अवस्थी, वेद प्रकाश, धनेश, कमलेश एवं गोविंद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। शास्त्री पार्क में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
