गंगापुर सिटी में मां इंदरगढ़ देवी का भव्य जागरण, छप्पन भोग और सजीव झांकियों ने मोहा मन
गंगापुर सिटी की कर्मचारी कॉलोनी स्थित मां इंदरगढ़ दरबार में नवमी सोमवार रात्रि को भगवती जागरण हुआ। माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया। सजीव झांकियों, भजन प्रस्तुतियों, कन्या पूजन और भंडारे में श्रद्धालु शामिल हुए।

गंगापुर सिटी की कर्मचारी कॉलोनी स्थित मां इंदरगढ़ दरबार में नवमी सोमवार रात्रि को आयोजित भगवती जागरण के दौरान सजीव झाकियों की प्रस्तुतियां देते कलाकार।
गंगापुर सिटी की कर्मचारी कॉलोनी स्थित मां इंदरगढ़ दरबार में नवमी सोमवार रात्रि को भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया, जहां सुप्रसिद्ध भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भेंट प्रस्तुत की। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
भगवती जागरण में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, नवदुर्गा और हनुमान जी की सजीव झांकियों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इन झांकियों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने जागरण में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इससे पूर्व अष्टमी एवं नवमी पर मां इंदरगढ़ महिला मंडल की ओर से माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर कन्या पूजन के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
मां इंदरगढ़ दरबार में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान छप्पन भोग, कन्या पूजन, भंडारे और भगवती जागरण के माध्यम से श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
