गंगापुर सिटी में विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत खूंटला सलोना में मतदान केंद्रों और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया और अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

डॉ. जगदीश गुर्जर ने ग्राम पंचायत खूंटला सलोना का सघन निरीक्षण करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, जल संचयन, जन अभियान, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान तथा वीबीजी रामजी योजना सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जांच की।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कई आवास अपूर्ण मिलने पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी श्री लक्ष्मण शर्मा को इन्हें जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। डॉ. गुर्जर ने कार्यों में तेजी लाने और बकाया आवासों को अतिशीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए सख्त निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी कहा।

निरीक्षण और समीक्षा के दौरान डॉ. गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने की है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशानुसार कार्य करते हुए पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार की ओर से उच्च स्तर पर योजनाओं की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के कार्यों को निर्धारित निर्देशों के अनुरूप पूरा करना और अधूरे आवासों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story