गंगापुर सिटी। अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रार्थना सभा एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बृजेंद्र सिंह गुर्जर एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद रघुपति राघव राजाराम एवं वैष्णव जन तो... भजन का गायन किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बृजेंद्र सिंह गुर्जर ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी एवं शास्त्री जयंती हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत के रूप में कार्य करती है। इस जयंती का मुख्य उद्देश्य सच और अनुशासन के मार्ग पर चलना है, तभी हमारी सफलता निश्चित है। हमें कुछ करना है तो अपने मन, चिंतन-मनन और प्रेरणा को जागृत करना होगा। आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापूजी ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया, बल्कि जिंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाया।

व्याख्याता संतोष मंगल ने जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने समान जीवन के अलावा एक ऐसी भी दृष्टि रखनी चाहिए, जिससे हमें अपने मन में यह आत्मसंतुष्टि हो जाए कि मैंने इस सामाजिक जीवन के लिए कुछ हित उपयोगी कार्य किया।

व्याख्याता जीवन सिंह एवं उमाकांत शुक्ला ने कहा कि अहिंसा के पुजारी, आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन हम सभी के लिए एक संदेश है। हम अपना जीवन भी बेहतर बना सकें, इसके लिए जरूरी है कि हम इन महापुरुषों द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलें एवं जो सपना इन्होंने देश उन्नति के लिए मन में संजोया, उसको पूरा करने का प्रयास करें। तभी सही मायने में यह जयंती मनाना सार्थक होगी।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी जगन्नाथ रेगर के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में स्वयं सेविकाओं ने उत्साह से भाग लिया। स्वयं सेविकाओं ने संपूर्ण महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही समस्त स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली।

कार्यक्रम में व्याख्याता प्रवीण कुमार, योगिता जैन, शैलेशकुमार जी, उदयसिंह, अमित खंडेलवाल एवं छात्राएं उपस्थित थीं। गांधीजी एवं शास्त्रीजी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन दर्शन के साथ स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story