गंगापुर सिटी। मदन मोहन गर्ग। मां गुमानो बीजासणी देवी सेवा समिति की ओर से रविवार को पुरानी मंडी स्थित समिति कार्यालय पर अग्रसेन शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। वहीं, महाराज अग्रसेन को श्रीफल भेंट कर पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेश शर्मा, मंत्री दिनेश चूड़ी, कोषाध्यक्ष हरकेश पटवारी, ओमप्रकाश कैशियर, दिनेश धौलेटा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, रमेश सैन, विष्णु करणपुर, ब्रह्मानंद सलेमपुर, मुकेश लाइट, कैलाश छावा, नवनीत बंसल और सतीश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अग्रसेन शोभायात्रा के स्वागत के दौरान अग्रवाल समाज की ओर से समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने समिति को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस आयोजन के माध्यम से शोभायात्रा के स्वागत के साथ समिति के योगदान के प्रति आभार भी जताया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story