गंगापुर सिटी में दो दिवसीय अग्रसेन मेला संपन्न, डांडिया महोत्सव और महाआरती रही आकर्षण का केंद्र
पुरानी अनाज मंडी में आयोजित दो दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, चाट स्टॉल और महाआरती के साथ अग्र समाज की एकजुटता देखने को मिली।

गंगापुर सिटी में मंच पर पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित अतिथि और महाराजा अग्रसेन स्वरूप प्रतिभागी।
गंगापुर सिटी में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 3 एवं 4 अक्टूबर को पुरानी अनाज मंडी परिसर में आयोजित दो दिवसीय अग्रसेन मेले में दूसरे दिन डांडिया महोत्सव और महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी की महाआरती आकर्षण का केंद्र रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सैकड़ों अग्र बंधुओं ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद आयोजन समिति एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
दूसरे दिन आयोजित डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी पारंपरिक एवं आकर्षक पोशाकों में पहुंचीं महिलाओं और युवतियों ने भजनों एवं फिल्मी गीतों की धुन पर डांडिया नृत्य किया। डांडिया की थाप पर प्रतिभागियों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने भी डांडिया महोत्सव का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। पूरे परिसर में संगीत, नृत्य और उत्साह का माहौल रहा।
दो दिवसीय अग्रसेन मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन एवं खान-पान की विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। मेले में चाट सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की स्टॉल लगाई गईं, जहां लोगों ने व्यंजनों का आनंद लिया। बच्चों के लिए भी मनोरंजन के इंतजाम किए गए। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
डांडिया महोत्सव के बाद महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी की महाआरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर श्रद्धापूर्वक पूजन किया। महाआरती के दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन एवं माता लक्ष्मी से समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भावना गोयल ने की, जबकि अर्चना गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वर्षा गुप्ता, मीना गोयल, पुष्पा देवी गुप्ता, अंजू गुप्ता, रेणु अग्रवाल एवं उषा मित्तल मौजूद रहीं।
मेले के संयोजक अशोक मंगल रहे। सहसंयोजक के रूप में अरुण अग्रवाल, अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, वासुदेव बंसल, वीरेंद्र आर्य, रमेश नाबालिक, वेद प्रकाश मंगल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, आकाश अग्रवाल, दीपांशु गोयल, नरेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश गर्ग एवं प्रेमचंद तलवाड़ा ने आयोजन में सहयोग किया।
अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, महामंत्री सतीश चंद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता सहित समिति की कार्यकारिणी के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाई।
आयोजन में महेंद्र मेडिकल, गोविंद बरनाला, रेखा गर्ग, सुमन आर्य, सुनीता सरल, उषा गुप्ता, रेखा महस्वा, दीनदयाल मच्छीपुरा, मुकेश लाइट, ओमप्रकाश गुप्ता, दुर्लभ गोयल, लक्ष्मी महोली, राधामोहन गुप्ता, सौरभ मंगल, ललित गुप्ता एवं मनमोहन गुप्ता सहित सैकड़ों अग्र बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन लक्ष्मी नारायण गोयल ने किया।
दो दिवसीय अग्रसेन मेले के सफल आयोजन के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव में सामाजिक एकजुटता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का संगम देखने को मिला। समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
