70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता: तीसरे दिन बालक-छात्रा वर्ग के लीग मैच आयोजित
गंगापुर सिटी में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक और छात्रा वर्ग में कई टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई।

तस्वीर में दिख रही छात्राएं खेल के मैदान पर कबड्डी मैच खेलती हुईं।
गंगापुर सिटी। शुभम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल करौली बाईपास खानपुर के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी के खेल मैदान पर मुकाबले आयोजित किए गए।
प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ प्रतियोगिता संयोजिका एवं प्रधानाचार्या शुभम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूजा मीना तथा सह संयोजिका एवं प्रधानाचार्या पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी राजेंद्री मीणा के सानिध्य में हुआ। दोनों ने मैदान पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं दल प्रभारियों से संवाद कर उन्हें पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाए गए।
इस अवसर पर हनुमान प्रसाद गोयल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गंगापुर सिटी ने भी प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
दिशा क्रिकेट सोसायटी की ओर से सुरेंद्र मित्तल, आनंद पैंगोरियां, कपिल शर्मा, डॉक्टर डीसी शर्मा और जितेंद्र बंसल ने सभी खिलाड़ियों एवं दल प्रभारियों को फल वितरित किए। क्रिकेट प्रेमी आविद ने फल वितरण में सहयोग किया।
प्रातःकालीन सत्र को निर्धारित समय पर शुरू कराने तथा खिलाड़ियों और दल प्रभारियों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए देवी लाल मीना, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सवाई माधोपुर, स्वयं पूरे समय प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित रहे। उन्होंने आवास, यातायात एवं मैदानों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए समस्त सहयोगी कमेटियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए।
शनिवार शाम को सभी खिलाड़ियों एवं दल प्रभारियों के लिए पीएम श्री विद्यालय के स्टाफ की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद दिया। भोजन की खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं दलाधिपतियों सहित उपस्थित सभी ने प्रशंसा की।
मीडिया प्रभारी शफी मोहम्मद ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में छात्रा वर्ग के लीग मैचों में राजसमंद ने जालौर को 15 अंक से, बूंदी ने पाली को 22 अंक से, अजमेर ने खैरथल-तिजारा को 25 अंक से, ब्यावर ने उदयपुर को 38 अंक से, बांसवाड़ा ने डूंगरपुर को 3 अंक से, सीकर ने पाली को 37 अंक से, फलोदी ने सवाई माधोपुर को 48 अंक से, कोटा ने भरतपुर को 31 अंक से, अलवर ने सिरोही को 15 अंक से, बाड़मेर ने सलम्बुर को 37 अंक से, बीकानेर ने टोंक को 23 अंक से, हनुमानगढ़ ने बारा को 37 अंक से और जयपुर ने भीलवाड़ा को 35 अंक से हराया।
इसी वर्ग में नागौर ने सलम्बुर को 12 अंक से, झुंझुनू ने करौली को 18 अंक से, चूरू ने धौलपुर को 29 अंक से, कोटपूतली ने दौसा को 19 अंक से, बाड़मेर ने चित्तौड़गढ़ को 22 अंक से, चूरू ने करौली को 38 अंक से, जोधपुर ने जालौर को 25 अंक से, डीडवाना-कुचामन ने सवाई माधोपुर को 26 अंक से, कोटपूतली ने धौलपुर को 4 अंक से और चूरू ने कोटपूतली को 23 अंक से पराजित कर अपने-अपने लीग मैच जीते। खैरतल-तिजारा और बूंदी को वॉकओवर मिला।
बालक वर्ग के लीग मैचों में सलम्बुर ने धौलपुर को 8 अंक से, अजमेर ने टैंक को 42 अंक से, फलोदी ने अलवर को 57 अंक से, झुंझुनू ने पाली को 43 अंक से, ब्यावर ने सलम्बुर को 23 अंक से, सिरोही ने धौलपुर को 17 अंक से, डीडवाना-कुचामन सिटी ने भीलवाड़ा को 22 अंक से, बीकानेर ने दौसा को 35 अंक से, जैसलमेर ने बांसवाड़ा को 29 अंक से और नागौर ने जालौर को 29 अंक से हराया।
बालक वर्ग में करौली ने झालावाड़ को 19 अंक से, खैरथल-तिजारा ने बीकानेर को 18 अंक से, जयपुर ने कोटपूतली-बहरोड़ को 26 अंक से, सीकर ने बाड़मेर को 18 अंक से, चूरू ने राजसमंद को 38 अंक से, भरतपुर ने डूंगरपुर को 24 अंक से, बाड़मेर ने खैरथल-तिजारा को पांच अंक से, श्री गंगानगर ने कोटा को 48 अंक से, सवाई माधोपुर ने चित्तौड़गढ़ को 7 अंक से, बालोतरा ने बारा को 53 अंक से, हनुमानगढ़ ने बंदी को 45 अंक से, जोधपुर ने डीग को 30 अंक से, चित्तौड़गढ़ ने गंगानगर को 32 रन से, कोटा ने बाराँ को 12 अंक से और अजमेर ने फलोदी को 7 अंक से पराजित किया।
बालक वर्ग में सादुल स्पोर्ट्स बीकानेर को डीडवाना-कुचामन सिटी तथा प्रतापगढ़ को वॉकओवर मिला, जबकि झालावाड़ को भी वॉकओवर मिला। प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों और दल प्रभारियों के लिए खेल मैदान, आवास, यातायात तथा भोजन सहित व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
मीडिया प्रभारी शफी मोहम्मद, शारीरिक शिक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्रा एवं बालक वर्ग के लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कर आगे की प्रतिस्पर्धा के लिए स्थिति मजबूत की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
