अमरगढ़ चौड़ में नव-निर्मित मंदिरों का लोकार्पण व शिव पंचायत स्थापना
तीन दिवसीय आयोजन में कलश यात्रा, रामायण ও रुद्र पाठ के बाद महाप्रसादी होगी; व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ग्रामवासियों व समितियों को सौंपी गई है।

अमरगढ़ चौड़ में अमरेश्वर महादेव एवं बड़ वाले हनुमान जी के नव-निर्मित मंदिरों के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां 1 से 3 दिसंबर 2026 तक शिव पंचायत स्थापना एवं नव-निर्मित शिवालय और श्री हनुमान मंदिर के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के पहले दिन 1 दिसंबर को बैंड-बाजे और डीजे के साथ भव्य कलश यात्रा एवं शिव पंचायत की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सुरेश चन्द गुप्ता (कोचिंग) ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 1 दिसंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे मंडल स्थापना के साथ होगा। इसके बाद गांव में कलश यात्रा एवं शिव पंचायत की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी, जबकि श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए धार्मिक उल्लास के साथ भाग लेंगे। शोभायात्रा बैंड-बाजे एवं डीजे के साथ निकलेगी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा अमरगढ़ चौड़ स्थित सीताराम जी के मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी और वापस अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचेगी।
आयोजन के दूसरे दिन 2 दिसंबर 2026, बुधवार को प्रातः 8:00 बजे से रामायण पाठ शुरू होगा। इसके साथ ही रुद्र पाठ एवं हनुमान सहस्त्रनाम पाठ का आयोजन किया जाएगा। दिनभर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
समारोह के अंतिम दिन 3 दिसंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे मुख्य धार्मिक कार्यक्रम के तहत शिव पंचायत की विधि-विधान से स्थापना की जाएगी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापना के साथ पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद प्रातः 11:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। लाइट एवं टेंट व्यवस्था का दायित्व शिवदयाल गुप्ता को, पानी, माइक एवं साउंड व्यवस्था राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को, हलवाई एवं पूजन व्यवस्था सुरेश चन्द गुप्ता (कोचिंग) को तथा स्वागत एवं सम्मान व्यवस्था मोहनलाल पीटीआई और महेश गुप्ता को सौंपी गई है। वहीं, महाप्रसादी व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख कार्यों की जिम्मेदारी समस्त ग्रामवासियों को दी गई है।
समस्त भक्त मंडल ने ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार समारोह में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। तीन दिवसीय यह आयोजन अमरेश्वर महादेव एवं बड़ वाले हनुमान जी के नव-निर्मित मंदिरों के लोकार्पण और शिव पंचायत स्थापना के साथ संपन्न होगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
