फतेहनगर, 2 जुलाई। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ आयोजित किए जा रहे "शहरी सेवा शिविर 2026" के तहत फतेहनगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर विशेष पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का उद्देश्य केवल प्रशासनिक कार्यों का त्वरित निस्तारण करना नहीं, बल्कि आमजन की सहभागिता से ग्रीन एंड क्लीन सिटी (Green and Clean City) की परिकल्पना को धरातल पर साकार करना भी है।

अक्सर देखा जाता है कि सड़कों के बीच बने डिवाइडर पर पौधारोपण तो कर दिया जाता है, लेकिन नियमित देखरेख और पानी के अभाव में अधिकांश पौधे सूख जाते हैं। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए इस बार शहरी सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने लगाए गए प्रत्येक पौधे को जीवित रखने का संकल्प लिया। जुलाई की गर्मी और अधिक तापमान के बीच नन्हे पौधों को नियमित पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती रही।

नगर पालिका के निरंतर प्रयासों का परिणाम अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है। फतेहनगर के मुख्य मार्ग का डिवाइडर धीरे-धीरे हरियाली से आच्छादित हो रहा है। डिवाइडर पर लगाए गए छोटे-छोटे पौधे पनपने लगे हैं, जिससे आने वाले समय में प्रदूषण कम होने के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक वातावरण देखने को मिलेगा।

शिविर के दौरान अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि "शहरी सेवा शिविर 2026" केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और शहरों को सांस लेने योग्य बनाने का एक प्रभावी एवं जीवंत माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि फतेहनगर का यह प्रयास अन्य नगरीय निकायों के लिए भी प्रेरणादायक मिसाल है।

अभियान के संदेश "पौधा लगाना शुरुआत है, उसे पेड़ बनाना हमारा संकल्प है।" के साथ नगरपालिका फतेहनगर-सनवाड़ ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी वार्ड स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए शहरी सेवा शिविर में अवश्य पहुंचें और सुशासन की विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Updated On
Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story