हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा में अभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। भक्त जल, दूध, घी, शहद और दही आदि चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। ज्योतिषाचार्य हर्ष जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग पर अलग-अलग द्रव्य चढ़ाने से अलग-अलग मनोकामनाएं पूरी होती हैं और विशिष्ट फलों की प्राप्ति होती है। NDTV India

ज्योतिषाचार्य के अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाने से अलग फल मिलता है, जबकि दूध, घी, बेलपत्र और शहद चढ़ाने की भी अलग-अलग मान्यताएं हैं। उन्होंने बताया कि किस चीज का अभिषेक किस फल से जुड़ा माना जाता है।

एस्ट्रोलॉजर हर्ष जोशी के मुताबिक शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मन को शांति मिलती है। इसे ज्वर ताप यानी बुखार और शरीर में गर्मी जैसी समस्याओं से राहत से भी जोड़ा गया है। खासकर सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। NDTV India

शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने को लेकर ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि दूध चंद्रमा का द्रव्य है। भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान है, इसलिए दूध चढ़ाने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने और चंद्र दोष दूर होने की मान्यता है। इसके अलावा शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से शीतलता बढ़ने, स्वास्थ्य अच्छा होने और आयु में वृद्धि होने की बात कही गई है। अगर मन परेशान रहता है या रात के समय नींद नहीं आती है, तो भी शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से लाभ होने की मान्यता बताई गई है। NDTV India

कर्ज से परेशान लोगों के लिए ज्योतिषाचार्य ने घी से शिवलिंग का अभिषेक विशेष बताया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर घी चढ़ाने या घी से अभिषेक करने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही घी के अभिषेक को शक्ति और वंश वृद्धि से भी जोड़ा गया है। NDTV India

शिवलिंग पर शहद चढ़ाने को लेकर ज्योतिषाचार्य हर्ष जोशी के अनुसार इससे वाणी में मधुरता आती है और जीवन की रुकावटें दूर होने लगती हैं। अगर कोई आपकी बातों को नहीं सुनता या आपके काम में बार-बार रुकावट आ रही है, तो शिवलिंग पर शहद चढ़ाने की मान्यता बताई गई है। NDTV India

वहीं, शिवलिंग पर दही चढ़ाने से संतान सुख, परिवार की स्थिरता और समृद्धि बढ़ने की मान्यता है। भगवान शिव को बेलपत्र भी अत्यंत प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से पापों का नाश होता है और दरिद्रता दूर होने लगती है। NDTV India

ज्योतिषाचार्य के अनुसार श्रद्धा के मुताबिक शिवलिंग पर जल, दूध, घी, शहद और दही चढ़ाए जा सकते हैं। इन पांचों चीजों से पंचामृत बनाकर भी शिवलिंग का अभिषेक किया जा सकता है। अभिषेक करते समय मन में सच्ची श्रद्धा रखने और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते रहने की बात कही गई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story