Anuradha Paudwal Bhajan Sandhya : श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का भव्य संगम 2 फरवरी 2026, सोमवार को प्रसिद्ध श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में देखने को मिलेगा। श्री घमंडीराम गोवाणी एवं श्रीमती अंकीबाई घमंडीराम गोवाणी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर एक विशेष धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है।

इस अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य गुरुजी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा कथा और प्रवचन होंगे। उनकी ओजस्वी वाणी और आध्यात्मिक संदेश भक्तों को धर्म, आस्था और सनातन मूल्यों से जोड़ेंगे। कार्यक्रम का दूसरा प्रमुख आकर्षण सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या होगी, जिसमें भक्तिमय संगीत से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो जाएगा।

आयोजन की प्रमुख जानकारी :

  • आयोजन स्थल: श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ, धार (मध्य प्रदेश)
  • तिथि: 2 फरवरी 2026 (सोमवार)
  • समय: प्रातः 10 बजे से
  • आयोजक: कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवाणी ट्रस्ट

आयोजकों के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले गुरु-भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी भक्त इस पुण्य अवसर में सहभागी बन सकें।

श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अनुपम संगम :

मोहनखेड़ा महातीर्थ में होने जा रहा यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सांस्कृतिक परंपरा का जीवंत उदाहरण होगा। बागेश्वर धाम सरकार की कथा और अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या के माध्यम से यह आयोजन श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक चेतना और भक्ति भाव को और सशक्त करेगा।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story