Gurunanak Jayanti 2025 : देशभर में गुरु नानक जयंती यानी गुरु पूरब धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह दिन सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि करुणा, समानता और सेवा की भावना को समर्पित एक उत्सव है।

हर साल की तरह इस बार भी गुरुद्वारों में खास रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेक रहे हैं और ‘वाहे गुरु’ का आशीर्वाद ले रहे हैं। कई जगहों पर प्रभात फेरियाँ निकाली जा रही हैं, जिनमें श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए नगर भ्रमण करते हैं। दिनभर अखंड पाठ का आयोजन होता है और शाम को लंगर सेवा में हजारों लोग एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं। यह सिख धर्म की समानता और सेवा भावना का प्रतीक है।

गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों के ज़रिए समाज में एकता, मानवता और सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। यही कारण है कि यह पर्व न केवल सिख समुदाय, बल्कि हर धर्म और समाज के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। इस खास मौके पर लोग अपने परिजनों, दोस्तों और सहकर्मियों को गुरु नानक जयंती की बधाइयाँ भेजते हैं। सोशल मीडिया पर भी ‘गुरु पर्व की शुभकामनाएं’ और ‘सत नाम वाहे गुरु’ जैसे संदेशों की गूंज सुनाई दे रही है। अगर आप भी अपनों को गुरु नानक देव जी के उपदेशों से जुड़ी शुभकामनाएँ भेजना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए टॉप ५ मैसेज आपके लिए एकदम सही रहेंगे। जो न सिर्फ़ दिल को छू लेंगे, बल्कि गुरु जी के प्रेम और आशीर्वाद की भावना भी जगाएँगे।


१. खालसा का रूप हूं मैं...

खालसा में ही करूं निवास, आज है गुरु पूरब और हर मन करें आज आस। आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।


२. नानक नाम जहाज है, जो जपे वो तर जाए।

जो भी आप सोच रहे हैं वो आपका हो जाए। आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।


३. वाहे गुरु आपके चरणों में हम सबका जीवन गुजर जाए, आपके दिए ज्ञान की पूंजी से हम सबकी झोली अब भर जाए।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।


४. चाहे गुरु आप पर अपनी कृपा बरसाएं आपको और आपके परिवार को सुखी रखें।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।


५. इस साल आप जो मांगें वो मिल जाए,गुरु जी आप पर अब मेहर बरसाएं।

आपको और आपके परिवार को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।


Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story