Christmas tree significance India : क्रिसमस, ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार, हर वर्ष 25 दिसंबर को दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से भी विशेष महत्व रखता है। क्रिसमस के दौरान घर, चर्च, बाजार और सार्वजनिक स्थानों को रंग-बिरंगी सजावट, लाइट, क्रिसमस ट्री और सांकेतिक प्रतीकों से सजाया जाता है। इनमें हरा, लाल और सफेद रंग सबसे अधिक प्रमुख और पारंपरिक माने जाते हैं।

हरा रंग सदाबहार पौधों और क्रिसमस ट्री से जुड़ा है। सदाबहार पेड़ पूरे साल हरा रहता है और कठिन सर्दियों में भी अपनी हरियाली बनाए रखता है। यूरोप में प्राचीन समय में लोग इसे सौभाग्य और जीवन की निरंतरता का प्रतीक मानकर एक-दूसरे को भेंट किया करते थे। ईसाई परंपरा में हरा रंग अनंत जीवन और ईश्वरीय कृपा का संदेश देता है, जो आशा और पुनर्जन्म का प्रतीक है।

लाल रंग की प्रचलना मध्ययुगीन यूरोप से शुरू हुई। उस समय क्रिसमस की पूर्व संध्या पर स्वर्ग-कथाओं पर आधारित नाटकों में लाल सेब और होली बेरी का प्रयोग किया जाता था। ये फल आसानी से उपलब्ध होते थे और सजावट का हिस्सा बने। इसके अतिरिक्त, क्रिसमस पर लाल रंग की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण सांता क्लॉज की ड्रेस और टोपी भी है, जो लाल रंग में होती है।

सफेद रंग को पश्चिमी संस्कृति में पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। सर्दियों में बर्फ की सफेद चादर और 18वीं शताब्दी में पेड़ों को सजाने के लिए सफेद वेफर का इस्तेमाल इसे पर्व की अनिवार्यता बनाता है। ईसाई इसे यीशु मसीह के जन्म के स्वागत और उनके शरीर और रक्त के प्रतीक रूप में अपनाते हैं।

इस प्रकार, हरा, लाल और सफेद रंग न केवल क्रिसमस की सजावट में प्रमुख हैं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक दृष्टि से भी यह पर्व की गहनता और महत्व को दर्शाते हैं। इन रंगों के माध्यम से यह त्योहार जीवन, आशा, पवित्रता और खुशियों का संदेश पूरी दुनिया में फैलाता है।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story