Zubeen Garg का अचानक निधन; मनोरंजन जगत में मातम
फेमस सिंगर जुबीन गर्ग ने 52 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन एक स्कूबा डाइविंग हादसे के दौरान हुआ, जिससे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बॉलीवुड के सिनेमाज़ से ज्यादा लोग उनके गानोंके सबसे ज्यादा फैन होते है। बॉलीवुड के कुछ शानदार गानों को अपनी आवाज देनेवाले फेमस सिंगर Zubeen Garg इनकी अनपेक्षित मौत हुई है। वह सिर्फ ५२ वर्ष के थे। स्कूबा डायविंग करते वक्त एक हादसे में उनकी जान गई। उनके फैंस को काफी सदमा लगा हुआ है। बताया जा रहा है गर्ग उस वक्त सिंगापुर में थे। सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए उनकी जान गई। जुबिन असमिया संगीत उद्योग में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे। असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल ने जुबीन गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा किया।
सिंचाई मंत्री अशोक सिंघलने ट्वीट में लिखा है की, ‘उनके संगीत में, पीढ़ियों को आनंद, सांत्वना और पहचान मिली। उनके निधन से एक ऐसा शून्य पैदा हुआ है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। असम ने अपना सबसे प्रिय सपूत खो दिया है, और भारत ने अपने सबसे बेहतरीन सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक खो दिया है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनकी विरासत सदैव प्रेरणा देती रहे। ओम शांति।’
Deeply saddened by the untimely demise of our beloved Zubeen Garg.
— Ashok Singhal (@TheAshokSinghal) September 19, 2025
Assam has lost not just a voice, but a heartbeat. Zubeen da was more than a singer, he was the pride of Assam and the nation, whose songs carried our culture, our emotions, and our spirit to every corner of the…
कैसे हुई Zubeen Garg की मौत ?
एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार फेमस सिंगर इन दिनों सिंगापुर में नॉर्थ इस्ट फेस्टिवल अटेंड करने गए थे। ये फेस्टिवल 19-21 सिंतबर को होने वाला है। वास्तव में गायक सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग का आनंद ले रहे थे, तभी वे समुद्र में गिर गए। उन्हें बचा लिया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उनकी मृत्यु हो गई। सिंगापुर में उन्हें नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देनी थी।
कौन है Zubeen Garg ?
जुबिन गर्ग का जन्म १९७२ में मेघालय में हुआ था। उनका असली नाम जुबिन बोरठाकुर था। उन्होंने 90' s के दशक में अपने अंतिम नाम की जगह अपना गोत्र गर्ग रखकर उन्होंने अपना स्टेज नाम अपनाया। २००६ में उन्होंने 'गैंगस्टर' फिल्म का "या आली" यह गाना गा कर अपनी शुरुवात कि। इस चार्टबस्टर की सफलता ने उन्हें देश भर में प्रसिद्धि दिलाई और आने वाले वर्षों में उन्हें कई बॉलीवुड हिट फ़िल्में मिलीं, जिनमें 'सुबह सुबह' और 'क्या राज है' शामिल हैं। जुबिन ने मुख्य रूप से असमिया, बंगाली और हिंदी भाषा के फ़िल्म और संगीत उद्योगों में काम किया और गाया, लेकिन ४० से ज्यादा भाषाओं और बोलियों में भी गाया। बताया जाता है कि वह कई वर्षों तक असम के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायक रहे।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
