ज़ी सिनेमा पर जून से शुरू होगा 40 से अधिक फिल्मों का प्रीमियर मेगा लाइनअप
चैनल पर अखंडा 2, दिल मद्रासी और किष्किंधापुरी समेत कई बड़ी फिल्मों के प्रसारण के साथ दर्शकों को नॉन-स्टॉप मनोरंजन का अनुभव मिलेगा।

ज़ी सिनेमा चैनल पर जून महीने से शुरू हो रहे भव्य फिल्म प्रीमयर्स के तहत 'अखंडा 2', 'दिल मद्रासी' और 'किष्किंधापुरी' जैसी फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा।
इस जून से मनोरंजन की दुनिया में बड़ा धमाका होने जा रहा है। ज़ी सिनेमा 40 से ज्यादा बड़े प्रीमियर्स का मेगा लाइनअप लेकर आ रहा है, जिसमें दर्शकों को एक्शन, थ्रिल, इमोशन और बड़े सिनेमाई अनुभव का लगातार डोज मिलने वाला है। पूरे समर सीज़न को ब्लॉकबस्टर उत्सव में बदलने की तैयारी के साथ चैनल ने नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट का ऐलान किया है।
इस भव्य लाइनअप की शुरुआत नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर फिल्म ‘अखंडा 2’ से होगी, जिसका प्रीमियर सोमवार 1 जून रात 8 बजे किया जाएगा। बोयापति श्रीनु के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘अखंडा’ की कहानी को और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाती है। फिल्म में एक दिव्य रक्षक धर्म की रक्षा के लिए अंधकार और बुरी शक्तियों के खिलाफ खड़ा दिखाई देगा। एक्टर और डायरेक्टर की यह सफल जोड़ी एक बार फिर साथ आई है और इस बार फिल्म में भक्ति, धर्म और भव्य एक्शन का बड़ा संगम देखने को मिलेगा। ‘अखंडा 2’ में संघर्ष सिर्फ बाहरी दुश्मनों से नहीं, बल्कि उन अदृश्य शक्तियों से भी है, जो धर्म के संतुलन को बिगाड़ने की कोशिश करती हैं। सनातन धर्म और दिव्य ऊर्जा से जुड़ी यह फिल्म दर्शकों को अलग स्तर का सिनेमाई अनुभव देने का दावा करती है।
इसके बाद बुधवार 3 जून रात 8 बजे ‘दिल मद्रासी’ का प्रीमियर होगा। एआर मुरुगादोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले एआर मुरुगादोस इस बार भी दमदार कहानी लेकर आए हैं। फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रुक्मिणी वसंत और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। शिवकार्तिकेयन एक ऐसे इंसान की भूमिका निभा रहे हैं, जो धीरे-धीरे एक बड़े संघर्ष में फंस जाता है, जबकि विद्युत जामवाल अपने खतरनाक विलेन अवतार और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से फिल्म को अलग ऊंचाई देते दिखाई देंगे।
प्रीमियर्स का सिलसिला शुक्रवार 5 जून रात 8 बजे ‘किष्किंधापुरी’ के साथ आगे बढ़ेगा। ‘जय जानकी नायका’, ‘खूंखार’ और ‘प्रलय द डिस्ट्रॉयर’ जैसी फिल्मों के बाद साई श्रीनिवास बेल्लमकोंडा इस मिस्ट्री थ्रिलर में नए अंदाज़ में नजर आएंगे। कौशिक पेगल्लापति के निर्देशन में बनी यह फिल्म राघव और मैथिली की कहानी पर आधारित है, जो एक रहस्यमयी रेडियो स्टेशन से जुड़े खौफनाक सच में फंस जाते हैं। उस स्टेशन का हिंसक अतीत अब भी खत्म नहीं हुआ है। जैसे-जैसे रहस्य गहराता है, दोनों एक ऐसे डरावने खेल का हिस्सा बन जाते हैं, जहाँ से निकलना लगभग असंभव हो जाता है, क्योंकि कुछ दरवाजे एक बार खुल जाएँ तो फिर कभी बंद नहीं होते।
ज़ी सिनेमा के इस मेगा प्रीमियर सीज़न में आगे ‘मास जथारा’, ‘ओडेला 2’, ‘भैरवम’, ‘अर्जुन सन ऑफ वैजयंती’, ‘शीलावती: द घाटी क्वीन’, ‘मावीरण’ सहित कई बड़ी फिल्मों का प्रीमियर भी किया जाएगा। चैनल का यह लाइनअप दर्शकों को लगातार बड़े पर्दे जैसा अनुभव देने की तैयारी में है।
जून से शुरू होने वाला यह ब्लॉकबस्टर सीज़न ज़ी सिनेमा को टीवी मनोरंजन का बड़ा केंद्र बनाने जा रहा है, जहाँ दर्शकों को हर सप्ताह नई कहानियाँ, बड़े सितारे और जबरदस्त सिनेमाई रोमांच देखने को मिलेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
