YEAR-ENDER 2025 : 2025 में भारत ने खोए 'ये' मशहूर दिग्गज; रहेंगे यादों में हमेशा अमर
साल 2025 भारतीय समाज और बॉलीवुड के लिए दुखद साबित हुआ। इस वर्ष प्रीतीश नंदी, मायाधर राऊत, मनोज कुमार, मुकुल देव, धीरज कुमार, ध्रुव जैसे कई दिग्गजों का निधन हुआ। उनकी यादें और योगदान हमेशा जीवित रहेंगे।

2025 mein Bollywood celebrities ki death : साल 2025 भारतीय समाज और फिल्म उद्योग के लिए भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण और दुखद रहा। इस वर्ष देश ने कई प्रतिष्ठित कलाकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों को खो दिया, जिनके योगदान ने देश की संस्कृति, कला और सामाजिक चेतना को समृद्ध किया। जनवरी की शुरुआत में प्रसिद्ध कवि और पूर्व सांसद प्रीतीश नंदी का हृदयविकार से निधन हुआ। फरवरी में पद्मश्री विजेता नृत्य गुरु मायाधर राऊत ने 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
मार्च में वरिष्ठ अभिनेत्री प्रेमा साखरदांडे और वरिष्ठ अभिनेता राकेश पांडे का क्रमशः 94 और 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ। अप्रैल में बॉलीवुड के जानी-मानी हस्ती, अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार ने 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। मई और जून में भी दुखद खबरें आईं; अभिनेता मुकुल देव (54 वर्ष) और अभिनेता माधव वझे (85 वर्ष) की मृत्यु हुई। इसी समय अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का हृदयविकार से निधन 42 वर्ष की उम्र में हुआ।
जुलाई और अगस्त में धीरज कुमार (80 वर्ष) और ज्योती चांदेकर (69 वर्ष) का निधन हुआ। 31 अगस्त को प्रिया मराठे 38 वर्ष की आयु में कर्करोग के कारण इस दुनिया से रुखसत हुईं। सितंबर में आसामी गायक जुबीन गर्ग स्कूबा डाइविंग के दौरान दुर्घटना में निधन हो गए। अक्टूबर और नवंबर में भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री जैसे संध्या शांताराम (94 वर्ष), पंकज धीर (68 वर्ष), गोवर्धन असरानी (84 वर्ष), सतीश शाह (74 वर्ष), सुलोक्षणा पंडित (71 वर्ष) का निधन हुआ।
इस सूची में सबसे विशेष था ध्रुव सिनेमा और समाज के प्रतीक, धर्मेंद्र, जिन्होंने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। साल के अंत में, दिसंबर में सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आढाब (95 वर्ष) और प्रसिद्ध शिल्पकार राम वनजी सुतार (100 वर्ष) का निधन हुआ, जिन्होंने स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी समेत ऐतिहासिक स्मारकों को आकार दिया।
2025 ने भारतीय कला, समाज और संस्कृति को गहन क्षति पहुंचाई है। इन महान हस्तियों की कमी हमेशा महसूस की जाएगी, लेकिन उनके योगदान और यादें हमारे मन में हमेशा जीवित रहेंगी।
- 2025 mein Bollywood celebrities ki death2025 mein social leaders ki deathPreetish Nandi demise 2025Mayadhar Raut deathManoj Kumar 2025 obituaryMukul Dev heart attackDhiraj Kumar death newsJyoti Chandekar obituaryPriya Marthe cancer deathJubin Garg scuba diving accidentSandhya Shantaram deathPankaj Dheer cancerGovardhan Asrani age deathSatish Shah kidney failureSulochana Pandit deathDharmendra 2025 deathBaba Adhab 95 age deathRam Vanji Sutar 100 year deathBollywood actors 2025 deathIndian social activists death 2025Pratahkal DailyPratahkal NewsIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
