अमेज़न MGM स्टूडियोज और कलर येलो की फिल्म ‘नई नवेली’ में नेशनल अवॉर्ड विनर यामी गौतम धर एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह ‘मोहिनी’ का किरदार निभा रही हैं, जिसके लुक, बॉडी लैंग्वेज, कॉमिक बिट्स और एक्शन में दर्शकों को सेंस ऑफ सरप्राइज़ देखने को मिलेगा। एक इवेंट में यामी ने अपने किरदार और उसकी तैयारी के प्रोसेस के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने मोहिनी को एक अलग पर्सनालिटी देने के लिए किस तरह तैयारी की।

‘नई नवेली’ की कहानी अवस्थी परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां ड्रामा, मस्ती और एक डायन का राज कहानी को अलग मोड़ देता है। फिल्म एक जाने-पहचाने भारतीय परिवार की दुनिया को दिखाती है, जो बेहद दिलचस्प तरीके से बदल जाती है। लार्जर देन लाइफ किरदारों, परिवार के बीच होने वाले मजाक, ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ फैमिली डॉग भी इस उथल-पुथल का हिस्सा बनता है।

फैमिली, कॉमेडी, फैंटेसी, मिस्ट्री और एक्शन को एक साथ जोड़ती यह फिल्म मस्ती, ह्यूमर, इमोशन और कई दिलचस्प सरप्राइज़ लेकर आने वाली है। फिल्म की कहानी भारतीय परिवार की जड़ों से जुड़ी हुई है और दर्शकों को ऐसी दुनिया में ले जाती है, जिसे उन्होंने पहले नहीं देखा है। कहानी की हर नई परत खुलने के साथ ‘नई नवेली’ अपनी तरह की इकलौती लार्जर देन लाइफ बिग स्क्रीन एडवेंचर के रूप में इस दशहरा पर कुछ अलग पेश करने का वादा करती है।

मोहिनी के किरदार की तैयारी को लेकर यामी गौतम धर ने कहा, "हर रोल अपने साथ एक नए चैलेंज और डिमांड लाता है। जब भी कोई मुझसे किसी रोल की तैयारी के बारे में पूछता है, तब मैं उस याद में चली जाती हूँ, जब मैने पहली बार उस रोल के बारे में सुना या पढ़ा था। तब आपको एहसास होता है कि मज़ा तो बहुत आ रहा है, लेकिन आपको बहुत सी चीज़ें भी सीखनी पड़ती हैं, जैसे स्किल्स, एक्शन, और बॉडी लैंग्वेज। यह ऐसा है जैसे आपको अपने सामने एक पैरेलल पर्सनालिटी बनानी है और फिर उसे अपनी स्किन की तरह पहनना है, वही इंसान बनना है।”

यामी ने आगे कहा, “मैं ऐसी स्टूडेंट हूं जो हमेशा सोचती रहती हूं कि तैयारी में कहीं कुछ कमी तो नहीं रह गई। मेरा मानना है कि आप जितनी बार स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, उतना ही आपको अपने किरदार या कहानी में कुछ नया जोड़ने का मौका मिलता है। फिल्म की नब्ज समझना बहुत जरूरी है। मोहिनी उसी तरह नहीं हंसेगी, जैसे मैंने अपनी दूसरी फिल्मों में निभाए किरदारों में हंसी है। मैं अपने हर किरदार में कुछ एक्स्ट्रा एलिमेंट, कुछ नया जोड़ने की कोशिश करती हूं, ताकि ऑडियंस को भी उसे देखने में मजा आए।”

फिल्म की अलग-अलग खूबियों को डायरेक्टर बालाजी मोहन ने भारतीय माहौल के साथ खास अंदाज में जोड़ा है। आनंद एल. राय की कलर येलो और अमेजन MGM स्टूडियोज मिलकर ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जिसमें फैंटेसी एक पहचानी-सी पारिवारिक दुनिया का हिस्सा बन जाती है।

फिल्म के संगीत को जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। उनके म्यूजिक ने फिल्म में जान फूंकी है। ‘भाभी तबाही’ से लेकर आकर्षित करने वाला थीम ट्रैक दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। मिस्ट्री, एक्शन और इमोशन से भरपूर ‘नई नवेली’ लार्जर देन लाइफ कहानी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है।

यामी गौतम धर स्टारर इस फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। ‘नई नवेली’ इस दशहरा, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story