अमेज़न MGM स्टूडियोज की फिल्म वाइब का हाई-एनर्जी टाइटल ट्रैक 'ऐसी मेरी वाइब' रिलीज हो गया है। हाल ही में फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर के बाद अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और टिप्स म्यूज़िक ने यह गाना जारी किया है, जो फिल्म के ह्यूमर, एक्शन और जबरदस्त किरदारों की वाइब को सामने लाता है। गाने में कुणाल खेमू एक्शन-कॉमेडी के तड़के के साथ स्टाइल, स्वैग और बिल्कुल 'अलग' विज़ुअल वाली दुनिया को आकार देते नजर आते हैं।

'ऐसी मेरी वाइब' को कनिष्क पाल (“कानफ्यूजन”) ने कंपोज़ किया है और कानफ्यूजन, खिलारी और इरफ़ाना ने गाया है। इसके बोल इरफ़ाना हमीद और शुभम सोपान खिलारी ने लिखे हैं। गाने का कैची हुक, "अलग है ये लाइफ, अलग है ये स्टाइल, अलग है ये हाइप, मेरी अलग है ये वाइब", फिल्म के हर किरदार की अलग वाइब को सेलिब्रेट करता है और इसकी बीट्स पर झूमने को मजबूर करता है।

गाने में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर नजर आते हैं। वीडियो हर कलाकार के अलग परफॉर्मेंसेज़ और फुल-गैंग सीक्वेंसेज़ के बीच आगे बढ़ता है। इसमें कमाल की स्टाइलिंग, जोश से भरी कोरियोग्राफी और मजेदार विज़ुअल ट्रीटमेंट के जरिए हर किरदार को स्क्रीन पर अपना अलग फ्लेवर दिखाने का मौका दिया गया है।

गाने के पीछे की सोच पर कनिष्क पाल (“कानफ्यूजन”) ने बताया, “जब हम 'ऐसी मेरी वाइब' पर काम कर रहे थे, तो विचार यह था कि यह पहली ही बीट से एक स्टेटमेंट जैसा महसूस हो। इसका हुक इसे सबसे अच्छे तरीके से बताता है: 'हर किसी की अपनी जिंदगी, अपना स्टाइल और अपनी वाइब होती है।' हम चाहते थे कि गाना मजेदार और कैची रहने के साथ-साथ शुरुआत से अंत तक उस आत्मविश्वास को बनाए रखे। इसमें अलग-अलग ऊर्जाएं एक साथ आ रही हैं जो फिल्म की दुनिया के लिए एकदम सही महसूस हुईं। इसका बहुत सारा श्रेय कुणाल सर के भरोसे और मार्गदर्शन को भी जाता है, जिन्होंने हमें एक शानदार और एनर्जेटिक गाना देने का मौका और क्रिएटिव आजादी दी।”

खिलारी ने कहा, “जिस चीज से मैं तुरंत अपने साथ जुड़ लिया, वह था इस ट्रैक का एटीट्यूड। यह इस बारे में है कि आप कौन हैं, इसे जानें और अपने स्टाइल और पर्सनालिटी को गर्व से अपनाएं। इसमें एक स्वैग है, लेकिन साथ ही भाईचारे का वह अहसास भी है, जो वाइब का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। मैं चाहता था कि मेरे पार्ट में वह कॉन्फिडेंस और एनर्जी हो, जो आपको इसे तेज़ आवाज़ में बजाने और अकेले या अपने गैंग के साथ एंजॉय करने पर मजबूर कर दे।”

इरफ़ाना ने कहा, “मुझे यह बात बहुत अच्छी लगी कि मेरे पार्ट को अपनी एक अलग पर्सनालिटी दिखाने का मौका मिला। यह कॉन्फिडेंट है, प्लेफुल है, और खुद को लेकर पूरी तरह श्योर है, और यही वह एनर्जी थी जो मैं इसमें लाना चाहती थी। इस गाने के पीछे की पूरी सोच बिना किसी सफाई दिए अपनी पहचान को अपनाने के बारे में थी, और वीडियो अपने विजुअल्स, स्टाइलिंग और कोरियोग्राफी के साथ उस सोच को सचमुच आगे ले जाती है। मुझे पूरा विश्वास है कि लोगों को यह गाना बहुत पसंद आएगा, और यह सालों तक उनके दिमाग और प्लेलिस्ट में बना रहेगा।”

वाइब ऐसे दो पक्के दोस्तों की कहानी है जिनकी आम ज़िंदगी अचानक से एक ऐसे अनजाने और एक्शन से भरपूर एडवेंचर में बदल जाती है। फिल्म में उनके सामने आई सिचुएशन न सिर्फ उनके बचने के जज्बे बल्कि उनकी दोस्ती की भी कड़ी परीक्षा लेती है। कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्टेड इस फिल्म को ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज की फिल्म वाइब 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story