मुनव्वर फारूकी की हत्या की प्लानिंग; दो सुपारी किलर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है . कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शूटर राहुल और साहिल गिरफ्तार। दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के इशारे पर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

3 अक्टूबर के सुबह जैतपुर- कालिंदी कुंज रोड पर मुठभेट के दौरान रोहित गोदारा , गोल्डी बराड़ा और वीरेंदर गिरोह के २ सदस्यों को गिरफ्दार करवा लिया है। ऐसा कहा जा रहा है की उन्हें ' स्टैंडअप कॉमेडियन' मुनव्वर फारुखी की हत्या की सुपारी दी गई थी। इस बात का खुलासा पुलिस ने खुद किया है। पुलिस के जानकारी के मुताबिक यह दो सदस्य हरियाणा के पानीपत और भिवानी इलाके के रहने वाले है। इन दोनों अरोपीयों के नाम राहुल और साहिल यह बातये है।
जाँच के अजुनुसार इन दोनों को माफिया रोहित गोदर से निर्देश मिलते थे। इसके निर्देशानुसार इन दोनों बदमशोने बेंगलुरु और मुंबई में फारुख की जासूसी शुरू कि थी। फारुख के हत्या की साजिश गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चरण के साथ मिलकर की गई थी।
रियलिटी शो बिग बॉस 2024 के विजेता और सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स रखने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शूटर दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद राहुल और साहिल नाम के इन दोनों बदमाशों को धर दबोचा। राहुल पर पहले से ही हरियाणा के यमुनानगर में दिसंबर 2024 में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोप था। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली थी कि ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में घूम रहा है। इसके बाद कालिंदी कुंज के पास पुश्ता रोड पर जाल बिछाया गया। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और फिर उन्हें काबू कर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के इशारे पर काम कर रहे थे। घटनास्थल से हथियार और बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि मुनव्वर फारूकी की हत्या की साज़िश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है और अब पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
