नानी की ‘द पैराडाइज’ के लिए कई एकड़ में बना विशाल झुग्गी सेट, सामने आईं तस्वीरें
नानी की ‘द पैराडाइज’ के लिए कई एकड़ में विशाल झुग्गी सेट तैयार किया गया है। नई तस्वीरों में दिखी फिल्म की भव्य दुनिया, आर्च और सेट की खासियतें रिलीज से पहले बढ़ा रही हैं दर्शकों की उत्सुकता।

तस्वीर में अभिनेता नानी खून से सने हुए और गंभीर मुद्रा में एक्शन सीन में नजर आ रहे हैं।
नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ की दुनिया अब पर्दे के पीछे से भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म के मेकर्स ने इसकी झुग्गी बस्ती को असली और नेचुरल दिखाने के लिए कई एकड़ में फैला विशाल सेट तैयार किया है। इस सेट को तैयार करने से पहले एक्सपर्ट्स की मदद ली गई और उन्हें भारत की अलग-अलग झुग्गियों में भेजकर वहां के माहौल और बारीकियों को करीब से समझने की कोशिश की गई।
नेचुरल स्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ साल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित और मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की मच अवेटेड रीयूनियन भी है। नानी को ‘हाय नन्ना’ और ‘जर्सी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा जा चुका है, लेकिन ‘द पैराडाइज’ में वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं।
फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। टीजर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीजर में शामिल हो गया है। इसकी भव्यता से लेकर दिलचस्प थीम तक, हर चीज ने दर्शकों के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
टीजर में फिल्म की दमदार एक्शन, गुस्से और पावरफुल थीम की झलक देखने को मिली थी। इसके साथ ही टीजर ने फिल्म की भव्यता और बड़े स्केल पर तैयार किए गए सेट की झलक भी दिखाई। फिल्म को शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए मेकर्स ने बड़े स्तर पर काम किया है।
अब ‘द पैराडाइज’ की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो बड़े पर्दे पर फिल्म की भव्यता और स्केल को एक नए स्तर पर ले जाने की झलक देती हैं। एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, “फिल्म के लिए मेकर्स ने कई एकड़ में फैला एक बहुत बड़ा सेट बनाया है। सिर्फ लोकेशन के लिए ही उन्हें कई महीनों तक तलाश करनी पड़ी, क्योंकि किसी भी स्टूडियो के पास इतना बड़ा सेट बनाने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं थी। मेकर्स चाहते थे कि फिल्म में दिखने वाली झुग्गियां जितनी हो सके उतनी असली और नेचुरल नजर आएं। इसके लिए उन्होंने एक्सपर्ट्स की मदद ली और उन्हें भारत की अलग-अलग झुग्गियों में भेजा गया, ताकि वहां के माहौल और उसकी बारीकियों को समझा जा सके।”
सोर्स ने आगे बताया, “पूरे सेट का सेंटरपीस एक आर्च है, जो फिल्म के मुख्य किरदार का घर भी है। इस आर्च के आसपास ही पूरी झुग्गी बस्ती को बनाया गया है।” विशाल सेट का यह आर्च फिल्म की दुनिया में अहम हिस्सा नजर आ रहा है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स ने ‘द पैराडाइज’ को कितने बड़े स्केल पर तैयार किया है।
नेचुरल स्टार नानी की मौजूदगी में ‘आया शेर’ पहले ही ग्लोबल फिनॉमेनन बन चुका है। यह गाना दुनियाभर के चार्ट्स और ट्रेंड्स में छाया हुआ है। फैंस नानी के जबरदस्त हुक स्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार रील्स और एडिट्स शेयर किए जा रहे हैं।
एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत 8 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म के ग्लोबल स्केल को देखते हुए मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से भी इंटरनेशनल मार्केट्स में ‘द पैराडाइज’ को प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है।
शानदार निर्देशक, दमदार स्टारकास्ट और बड़े ग्लोबल स्केल के साथ ‘द पैराडाइज’ रिलीज से पहले ही एक बड़े कल्चरल फिनॉमेनन का रूप लेती नजर आ रही है। विशाल झुग्गी सेट से लेकर ‘आया शेर’ के ग्लोबल ट्रेंड तक, फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है और अब फैंस 21 अगस्त 2026 को इसके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
