‘द पैराडाइज’ के दूसरे सिंगल को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने म्यूजिक सेंसेशन अनिरुद्ध रविचंदर और नेशनल अवॉर्ड विजेता गीतकार कासर्ला श्याम का एक दिल छू लेने वाला पल साझा किया है। तस्वीर में दोनों स्टूडियो के अंदर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनापन दिखाते नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकार नेचुरल स्टार नानी की आने वाली फिल्म के अगले चार्टबस्टर की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं।

‘द पैराडाइज’ भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है, जिसमें नेचुरल स्टार नानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ‘दसरा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक श्रीकांत ओडेला इसके निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दमदार टीजर, पोस्टर्स और गानों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और दर्शकों को एक ऐसी फिल्म की झलक दी है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांच देखने को मिलेगा।

फिल्म के टीजर में नानी के किरदार जडाल की भी दमदार झलक दिखाई गई है। जडाल बेहद आक्रामक, रॉ और देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी झुग्गी-बस्ती की पृष्ठभूमि में सेट है।

अब ‘द पैराडाइज’ के दूसरे सिंगल को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। मेकर्स की ओर से साझा की गई अनिरुद्ध रविचंदर और कासर्ला श्याम की तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींचा है। स्टूडियो में दोनों दिग्गज कलाकारों के बीच दिखा आपसी सम्मान और अपनापन आने वाले म्यूजिकल ट्रैक को लेकर उम्मीदें बढ़ा रहा है।

तस्वीर के साथ मेकर्स ने लिखा, “एक तस्वीर हजार शब्द कहती है… और ये तस्वीर हजार मास बीट्स लेकर आई है… #TheParadise का दूसरा सिंगल बहुत जल्द रिलीज होगा। दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज 24.09.26 को।”

चार्टबस्टर गाने देने के लिए मशहूर अनिरुद्ध रविचंदर का ‘द पैराडाइज’ के लिए तैयार किया गया म्यूजिक पहले से ही इस साल के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले साउंडट्रैक में शामिल है। उनकी एनर्जेटिक म्यूजिक स्टाइल को कासर्ला श्याम के साथ जोड़ा गया है। कासर्ला श्याम इससे पहले ‘दसरा’ के ‘चमकीला एंजेल्सी’ जैसे हिट गाने दे चुके हैं और ‘बलगम’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ी से आने वाला दूसरा सिंगल म्यूजिक लवर्स के लिए खास ट्रीट होने की उम्मीद जगा रहा है।

‘द पैराडाइज’ का टीजर और फिल्म से जुड़ा प्रमोशनल कंटेंट पहले ही नए बेंचमार्क सेट कर रहा है और रिकॉर्ड बना रहा है। फिल्म के गाने ‘आया शेर’ को यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 1.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। हजारों इंस्टाग्राम रील्स बनाई जा चुकी हैं और फैंस नानी के लुक तथा उनके सिग्नेचर हुकस्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं। इन गतिविधियों ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और इंतजार को और बढ़ा दिया है।

एसएलवी सिनेमाज द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को आठ भाषाओं—हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम—में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ग्लोबल स्तर को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से भी संपर्क किया है, ताकि वह इंटरनेशनल मार्केट्स में ‘द पैराडाइज’ को प्रेजेंट कर सकें।

शानदार निर्देशक, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ ‘द पैराडाइज’ की रिलीज को लेकर दर्शकों की निगाहें अब इसके दूसरे सिंगल पर टिकी हैं, जो 24 सितंबर 2026 की सिनेमाघरों में होने वाली भव्य रिलीज से पहले फिल्म के म्यूजिक को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story