नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। दमदार टीजर और फिल्म के पहले दो गानों ‘आया शेर’ और ‘येशनागुला’ के बाद अब मेकर्स ने तीसरा सिंगल ‘अंजाना अंजानी’ रिलीज कर दिया है। रोमांटिक धुन, खूबसूरत आवाज और भावुक बोल वाले इस गाने में नानी और कायडू लोहार की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की झलक देखने को मिलती है।

‘द पैराडाइज’ साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल है। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। मेकर्स पहले ही टीजर और दो गानों के जरिए फिल्म की रिलीज को लेकर माहौल तैयार कर चुके हैं। अब तीसरे सिंगल ‘अंजाना अंजानी’ के ऑडियो रिलीज के साथ फिल्म के रोमांटिक पक्ष की भी झलक सामने आई है।

‘अंजाना अंजानी’ में नानी और कायडू लोहार को रोमांटिक अंदाज में एक साथ देखा जा सकता है। गाने की भावनात्मक प्रस्तुति और दोनों की केमिस्ट्री ने इसे फिल्म के चर्चित गानों में शामिल कर दिया है। स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी किस तरह रोमांस को आगे बढ़ाती है, यह फिल्म की रिलीज के बाद देखने को मिलेगा।

मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए गए ‘अंजाना अंजानी’ के अनुसार, गाने को निरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल रितेश जी राव ने लिखे हैं। गाने को रितेश जी राव और सुब्लाशिनी ने आवाज दी है।

‘द पैराडाइज’ के पहले दोनों गानों को भी दर्शकों की ओर से बड़ी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का पहला गाना ‘आया शेर’ यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स हासिल कर चुका है। इसके अलावा, यह गाना हजारों इंस्टाग्राम रील्स के जरिए सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है।

वहीं, फिल्म का दूसरा गाना ‘येशानागुला’ भी यूट्यूब पर 119 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 700K लाइक्स का आंकड़ा पार कर चुका है। ये गाने कई चार्ट्स और प्लेटफॉर्म्स पर बने हुए हैं, जो फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बढ़ती दिलचस्पी को दिखाते हैं।

SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ग्लोबल स्तर को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से ‘द पैराडाइज’ को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है।

शानदार डायरेक्टर, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ ‘द पैराडाइज’ की रिलीज से पहले इसके गानों और टीजर को लेकर चर्चा लगातार बनी हुई है। ऐसे में ‘अंजाना अंजानी’ के ऑडियो रिलीज ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को एक और आयाम दिया है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story