ज़ी सिनेमा पर द केरला स्टोरी 2 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जानें तारीख और समय
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' इस गुरुवार को टीवी पर पहली बार प्रसारित होगी।

ज़ी सिनेमा पर 28 मई को रात 8 बजे प्रसारित होने जा रही फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का आधिकारिक पोस्टर, जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकार नज़र आ रहे हैं।
अपनी इंटेंस कहानी और बेबाक अंदाज से पूरे देश में चर्चा छेड़ देने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ अब अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह गंभीर और सोचने पर मजबूर कर देने वाली फिल्म इस गुरुवार, 28 मई को रात 8 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर प्रसारित की जाएगी। “अब कहानी सिर्फ सुनाई नहीं जाएगी... महसूस भी होगी” के दमदार संदेश के साथ आ रही यह फिल्म समाज के एक बेहद संवेदनशील मुद्दे को बेहद दमदार तरीके से सामने लाती है, जिसने दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने का काम किया है।
कामाख्या नारायण सिंह के सटीक निर्देशन में बनी और प्रसिद्ध निर्माता विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया, सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला, युक्तम खोसला और अलका अमीन मुख्य व अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कलाकारों की इस दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की असरदार व झकझोर देने वाली कहानी ने ही इसे हाल के समय की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों की सूची में शामिल कर दिया है।
यह फिल्म आधिकारिक तौर पर यह दिखाने का एक बड़ा प्रयास करती है कि कैसे प्यार का गलत इस्तेमाल करके मासूमों की आजादी को छीना जा सकता है। इसके साथ ही यह फिल्म आज के दौर में परिवारों के लिए भी एक बड़ा चेतावनी भरा संदेश देती है। फिल्म की मुख्य कहानी तीन अलग-अलग राज्यों की उन युवा लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सच्चे प्यार की तलाश में अपने परिवारों के खिलाफ जाकर बड़े फैसले लेती हैं। लेकिन जल्द ही वे धोखे, साजिश और भयानक अत्याचार के एक ऐसे क्रूर जाल में फंस जाती हैं, जहां से बाहर निकलना लगभग नामुमकिन हो जाता है। क्या वे इस डरावने सच और साजिश से बाहर निकल पाएंगी, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए? इसी संवेदनशील और झकझोर देने वाले सच को जानने के लिए देखना ना भूलें ‘द केरला स्टोरी 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर गुरुवार 28 मई, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
