अमेज़न प्राइम वीडिओ ने हाल ही में अपने दर्शकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर जारी की है। और इस खबर ने दर्शकों के इंतज़ार को आखिरकार ख़त्म किया। The Family Man सीरीज जो अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित सीरीज है, अब अपने तीसरे पार्ट के साथ लौट रही है। मंगलवार को मेकर्स ने इसका रोमांचक प्रोमो जारी किया और इसका रिलीज़ डेट भी दर्शकों को बताया।


'द फैमिली मैन-3' को राज और डीके ने अपने बैनर D2R Films के तहत बनाया है। इस बार भी मनोज बाजपेयी अंडरकवर एजेंट श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आने वाले हैं। उनके साथ प्रियामणि, शारिब हाशमी, जयदीप अहलावत, निमरत कौर, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। जारी किए गए प्रोमो में प्रियामणि का किरदार दिखता है, जो बता रही हैं कि पिछले पांच सालों में बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी अब भी अपनी पुरानी स्थिति में फंसे नजर आते हैं।


प्रोमो के अंत में यह ऐलान किया जाता है कि "श्रीकांत तिवारी आ रहा है," और फिर रिलीज डेट दिखाई जाती है जो की 21 नवंबर है। सीरीज के निर्माता, निर्देशक और लेखक राज एंड डीके ने बताया कि इस बार कहानी और भी रोमांचक होने वाली है। इस सीजन में साधारण परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच श्रीकांत तिवारी को एक ऐसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जो उसके परिवार और करियर दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने ये भी बताया कि सीजन 3 में पहले से ज्यादा एक्शन, रोमांच और भावनाओं का मेल देखने को मिलेगा।

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story