OTT पर आ रही ‘द बंगाल फाइल्स’ ; रिलीज डेट हुईं फाइनल
‘द बंगाल फाइल्स’ थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। विवेक अग्निहोत्री की विवादित फिल्म नवंबर में स्ट्रीमिंग के लिए तैयार।

विवेक अग्निहोत्री की विवादित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ थिएटर्स में खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अपने विवादित विषय और कहानी के कारण लगातार सुर्खियों में रही। 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आने की तैयारी पूरी कर ली है।
जी5 ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए इसकी ओटीटी रिलीज डेट 21 नवंबर 2025 घोषित की। कैप्शन में लिखा गया है, “दबी हुई आवाजें अपनी आग उगल रही हैं। बंगाल का सबसे साहसी अध्याय दहाड़ने के लिए आ गया है।”
फिल्म के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हमारी सामूहिक अंतरात्मा और भुलाए गए इतिहास का रिमाइंडर है। उन्होंने बताया कि कहानी बंगाल के दर्द, साहस और सच्चाई को सामने लाने का प्रयास करती है।
अनुपम खेर ने महात्मा गांधी का रोल निभाने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि स्क्रिप्ट पढ़ते ही उन्हें इंसानियत और इतिहास दोनों का गहरा एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि इस भूमिका को निभाना इमोशनल रूप से चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसे पूरा करना बेहद संतोषजनक रहा। उनका मानना है कि जी5 पर फिल्म देखने वाला हर दर्शक उसी तीव्रता और ताकत को महसूस करेगा, जो टीम ने इसे बनाते समय महसूस की।
फिल्म की स्टार कास्ट में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, सिमरत कौर और सास्वता चटर्जी जैसे कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने कहानी को प्रभावशाली रूप से पर्दे पर उतारा है।
- द बंगाल फाइल्स ओटीटी रिलीज़The Bengal Files OTT release dateVivek Agnihotri Bengal FilesBengal Files जी5 स्ट्रीमिंगBengal Files November releaseZEE5Vivek AgnihotriThe Bengal FilesThe Bengal Files OTT Release Dateकब आएगी द बंगाल फाइल्स ओटीटी परkab aayegi Bengal files OTT parBengal Files जी5 पर कब स्ट्रीम होगीद बंगाल फाइल्स November 2025 OTT releaseVivek Agnihotri controversial movie onlineBengal Files OTT release date and cast details

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
