स्वयंभू: संयुक्ता के जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया ट्रेनिंग BTS वीडियो
फिल्म 'स्वयंभू' में भूमि के किरदार के लिए अभिनेत्री संयुक्ता ने घुड़सवारी, तीरंदाजी और रॉक क्लाइम्बिंग की कड़ी ट्रेनिंग ली है।

'स्वयंभू' के पोस्टर में अभिनेत्री संयुक्ता हाथ में तलवार थामे हुए योद्धा के रूप में नजर आ रही हैं।
संयुक्ता के जन्मदिन के खास मौके पर ‘स्वयंभू’ के मेकर्स ने अभिनेत्री के ट्रेनिंग सफर का बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया है। वीडियो में संयुक्ता फिल्म में भूमि के किरदार के लिए आर्चरी, हॉर्स राइडिंग और रॉक क्लाइम्बिंग की ट्रेनिंग करती नजर आ रही हैं। प्रमोशनल एसेट के तौर पर सामने आई इस झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
‘स्वयंभू’ का टीजर हो या पहला सिंगल ‘रा रा धीवरा’, फिल्म के हर प्रमोशनल एसेट को जबरदस्त सफलता मिली है। फिल्म की भव्य और विशाल दुनिया की झलक दिखाने वाले इन प्रमोशनल एसेट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाई है। अब मेकर्स ने संयुक्ता के जन्मदिन पर उनके लिए खास BTS वीडियो साझा किया है।
दमदार टीजर रिलीज के बाद से ‘स्वयंभू’ सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। टीजर को फिल्म में दिखाई देने वाले ग्रैंड्योर, बड़े स्केल और दिलचस्प कहानी के बैकड्रॉप की झलक के लिए दर्शकों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बढ़ती उत्सुकता के बीच मेकर्स ने संयुक्ता की ट्रेनिंग के सफर की झलक पेश की है।
साझा किए गए वीडियो में संयुक्ता को एक निडर योद्धा में तब्दील होते देखा जा सकता है। फिल्म में भूमि के किरदार की मांग के मुताबिक अभिनेत्री आर्चरी, हॉर्स राइडिंग और रॉक क्लाइम्बिंग की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। मेकर्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर इस बिहाइंड द सीन वीडियो को जारी किया है।
मेकर्स ने BTS वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, "लगातार कड़ी ट्रेनिंग से लेकर निडर भूमि बनने तक ⚔️ हमारी वॉरियर @iamsamyuktha_ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं ✨ उन्होंने #Swayambhu की इस एपिक दुनिया में अपना साहस, ताकत और जज़्बा पूरी तरह उतार दिया है ❤️🔥 रिलीज़ डेट का ऐलान जल्द होगा 🤩"
‘स्वयंभू’ की कहानी भारत के शानदार गोल्डन ऐरा के समय पर स्थापित है। फिल्म का टीजर विरासत और साहस के साथ सांस्कृतिक महत्व की झलक भी पेश करता है। कहानी के केंद्र में ‘सेंगोल’ का शक्तिशाली प्रतीक है, जो विरासत और सम्मान की कहानी की ओर इशारा करता है।
रिलीज हुए टीजर में संयुक्ता को ‘भूमि’ के किरदार में देखा जा सकता है। वह हिम्मतवाली, निडर और शाही योद्धा के लुक में नजर आ रही हैं। उनके किरदार में ताकत और हिम्मत का मेल दिखाई देता है, जो फिल्म की अनोखी दुनिया के साथ मेल खाता है।
इस प्रोजेक्ट के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई टैलेंटेड टेक्नीशियंस और क्रिएटिव माइंड एक साथ आए हैं। कृष्णमाचारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर ने दिया है, जिन्हें KGF और सालार में दिए गए म्यूजिक के लिए जाना जाता है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की कमान ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके सिनेमेटोग्राफर केके सेंथिल कुमार संभाल रहे हैं।
‘बाहुबली’ फेम तम्मीराजू फिल्म की एडिटिंग संभाल रहे हैं, जबकि कई अन्य जाने-माने नाम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग करीब 170 दिनों तक चली है। अपनी कहानी, स्केल और बैकड्रॉप के चलते यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
‘स्वयंभू’ को पिक्सल स्टूडियोज़ के भुवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के समृद्ध इतिहास और उसकी सदियों पुरानी गौरवगाथा को समर्पित यह एपिक फिल्म 2026 की गर्मियों में दुनियाभर में रिलीज़ की जाएगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
