जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ बचपन की उन यादों और पारिवारिक परंपराओं को भी ताजा करती है, जो समय के साथ और खास हो जाती हैं। पूजा-पाठ, व्रत, घर की सजावट, माखन-मिश्री और पारंपरिक पकवानों से जुड़ी यादों को सन नियो के सितारों हरिथि जोशी, अंकिता बहुगुणा और नेहा सोलंकी ने साझा किया।

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में तारा का किरदार निभा रहीं हरिथि जोशी जन्माष्टमी परिवार के साथ मनाना पसंद करती हैं। वह इस दिन घर सजाने, भगवान कृष्ण की पूजा करने और परिवार के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने को खास मानती हैं। हरिथि बताती हैं कि बचपन में वह राधा-कृष्ण का रूप भी धारण करती थीं। कृष्ण के भजन सुनना उन्हें आज भी पसंद है। उनके लिए जन्माष्टमी घर में भगवान कृष्ण की मूर्ति सजाने और परिवार के साथ खुशियां बांटने का अवसर है।

‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में अनुप्रिया की भूमिका निभा रहीं अंकिता बहुगुणा के लिए जन्माष्टमी बचपन की कई यादें समेटे हुए है। वह बताती हैं कि बचपन में इस दिन व्रत रखती थीं और मंदिर जाकर भगवान कृष्ण के दर्शन करती थीं। आधी रात को कृष्ण जन्म के बाद फलाहार कर व्रत खोलती थीं। अंकिता को अपनी दादी के हाथ की नारियल की बर्फी और पंजीरी आज भी याद हैं। मंदिरों में सजाई जाने वाली झांकियां भी उनके लिए जन्माष्टमी का अहम हिस्सा रही हैं, जिनमें भगवान कृष्ण के जीवन की अलग-अलग झलकियां दिखाई जाती थीं।

जल्द आने वाले धारावाहिक ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं नेहा सोलंकी के लिए भी जन्माष्टमी परिवार और बचपन की यादों से जुड़ा त्योहार है। वह भगवान कृष्ण के लिए छोटा सा झूला सजाने और घर को खूबसूरती से सजाने का आनंद लेती हैं। त्योहार पर मिठाइयां बनाना और आधी रात को भगवान कृष्ण के जन्म का इंतजार करना उनके लिए खास होता है।

नेहा बताती हैं कि उनकी मां जन्माष्टमी पर ताजा माखन-मिश्री बनाती हैं, जिसका वह और उनके भाई बेसब्री से इंतजार करते हैं। कृष्ण जन्म के बाद माखन-मिश्री खाना उनके लिए इस त्योहार की सबसे प्यारी यादों में से एक है।

सन नियो के इन सितारों के लिए जन्माष्टमी केवल पूजा और व्रत तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों, बचपन की यादों और हर साल दोहराई जाने वाली उन परंपराओं से जुड़ी है, जो त्योहार के अनुभव को खास बनाती हैं।

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ हर सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे प्रसारित होता है, जबकि ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ शाम 7:30 बजे प्रसारित होता है। वहीं ‘राजनंदिनी’ जल्द ही सिर्फ सन नियो पर आने वाला है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story