क्या सिर्फ कॉमन सेंस से जीत सकते हैं 1 करोड़ रुपए? 'इंडिया के टॉप 1%' के नए प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता
स्टार प्लस के 'इंडिया के टॉप 1%' के नए प्रोमो में अनिल कपूर ने दिखाया कि कॉमन सेंस से भी 1 करोड़ रुपए जीतने का मौका मिल सकता है। जानिए क्या है खास।

तस्वीर में अभिनेता अनिल कपूर काले चश्मे और सूट में उंगली से इशारा करते नजर आ रहे हैं, साथ ही स्टार प्लस के शो '1% BAHU' का पोस्टर और टैगलाइन दिख रही है।
क्या बड़ी रकम जीतने के लिए जीनियस होना जरूरी है? स्टार प्लस के नए शो 'इंडिया के टॉप 1%' का नया प्रोमो इसी सवाल का दिलचस्प जवाब देता है। प्रोमो का संदेश है कि यदि आपके पास कॉमन सेंस है, तो आप भी 1 करोड़ रुपए जीत सकते हैं।
नए प्रोमो में सास-बहू के रिश्ते को रोचक अंदाज में दिखाया गया है। इसमें एक सास अपनी दो बहुओं की तुलना करती नजर आती है। एक बहू गृहिणी है, जो पूरे घर की जिम्मेदारियां बखूबी संभालती है, जबकि दूसरी वर्किंग बहू अपने करियर और परिवार के बीच शानदार संतुलन बनाकर चलती है। दोनों में से कौन बेहतर है, इसी दोस्ताना बहस के दौरान टीवी पर अनिल कपूर 'इंडिया के टॉप 1%' का एक सवाल पूछते हैं। सभी को चौंकाते हुए वही बहू सही जवाब देती है, जिससे किसी को उम्मीद नहीं होती और पूरा परिवार हैरान रह जाता है।
प्रोमो: https://www.instagram.com/reel/DbLdVcniOtF/?igsh=dHBhazcyN2wxOWRy
यह नया प्रोमो शो के मूल संदेश को प्रभावशाली तरीके से सामने लाता है। प्रोमो में कहा गया है, "कॉमन सेंस लाएगा जो, 1 करोड़ लेकर रुपए जाएगा वो!" इसके जरिए यह स्पष्ट किया गया है कि बुद्धिमानी का संबंध किसी व्यक्ति के पेशे, लाइफस्टाइल या बैकग्राउंड से नहीं है। चाहे कोई गृहिणी हो, नौकरीपेशा हो, छात्र हो या किसी भी क्षेत्र से जुड़ा हो, उसकी सूझबूझ, तर्कशक्ति और रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाला कॉमन सेंस ही उसे 'इंडिया के टॉप 1%' बना सकता है।
अपने जोशीले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले 'झक्कास' अनिल कपूर इस रियलिटी क्विज शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में प्रतिभागियों को ऐसे दिलचस्प सवालों के जवाब देने होंगे, जो उनके ऑब्जर्वेशन, लॉजिक और कॉमन सेंस की परीक्षा लेंगे तथा उन्हें 1 करोड़ रुपए जीतने का मौका देंगे। शो के जरिए दर्शकों से भी सवाल किया गया है कि क्या उनके पास भी वह कॉमन सेंस है, जो उन्हें 'इंडिया के टॉप 1%' बना सकता है। इसके लिए अभी रजिस्ट्रेशन कर अपने कॉमन सेंस को सबसे बड़ी चुनौती देने का आह्वान किया गया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
