मानसून में क्या खाना पसंद करते हैं सोनी सब के सितारे? चाय, पकौड़े, भुट्टा और भजिया बने पहली पसंद
सोनी सब के कलाकार जितेन लालवानी, मनीष वाधवा, मुस्कान बामने और गुलकी जोशी ने मानसून में अपनी पसंदीदा चाय, पकौड़े, भुट्टा और भजिया से जुड़ी यादें साझा कीं।

तस्वीर में बाएं से दाएं सोनी सब के कलाकार मनीष वाधवा (भीष्म पितामह के रूप में), मुस्कान बामने और गुलकी जोशी अलग-अलग हाव-भाव में दिखाई दे रहे हैं।
मानसून अपने साथ सुहाना मौसम, सुकून भरी शामें और आरामदायक खाने-पीने की चाह लेकर आता है। इसी मौसम के स्वाद का जश्न मनाते हुए सोनी सब के कलाकार जितेन लालवानी, मनीष वाधवा, मुस्कान बामने और गुलकी जोशी ने अपने पसंदीदा मानसूनी व्यंजनों और उनसे जुड़ी यादों को साझा किया।
गरमागरम स्नैक्स से लेकर पारंपरिक घरेलू बेवरेजेस तक, हर परिवार की अपनी मानसून पसंद होती है, जो समय के साथ यादों का हिस्सा बन जाती है। गरम चाय के साथ कुरकुरे स्नैक्स, घर का बना आरामदायक भोजन और क्षेत्रीय पसंदीदा पकवान इस मौसम को खास बना देते हैं। कलाकारों ने उन व्यंजनों के बारे में बताया, जो उनके लिए बरसात के मौसम को पूरा बनाते हैं।
द्रोणाचार्य का किरदार निभा रहे जितेन लालवानी ने कहा, “मुझे मानसून में भुना हुआ भुट्टा बेहद पसंद है। चाहे सड़क किनारे की दुकान से हो या बीच पर, हल्की बारिश में नींबू और मसाला लगाकर ताज़ा भुना हुआ मकई खाना मेरे लिए सबसे पसंदीदा मानसून मज़ा है।”
भीष्म पितामह की भूमिका निभा रहे मनीष वाधवा ने कहा, “मानसून की खूबसूरती उसकी सादगी में है, और खाने की भी। मुझे अपने बच्चों के साथ नूडल्स और हॉट चॉकलेट खाना बहुत अच्छा लगता है। परिवार के साथ ये खाना साझा करना और बाहर बारिश की आवाज़ सुनना एक अलग ही गर्माहट देता है। ये वो पल हैं, जिन्हें मैं सच में संजोकर रखता हूँ।”
शनाया का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा, “मेरे लिए मानसून गरम चाय और गरम पकौड़ों के बिना अधूरा है। मुझे तीखे और मीठे का ये कॉम्बिनेशन बहुत पसंद है। जैसे ही बारिश शुरू होती है, मुझे इनकी तलब लगने लगती है। खिड़की पर बैठकर परिवार के साथ अच्छा खाना खाते हुए और बारिश देखते हुए समय बिताना इस मौसम को जीने का मेरा सबसे पसंदीदा तरीका है।”
डॉ. सृष्टि की भूमिका निभा रहीं गुलकी जोशी ने कहा, “मुझे मानसून में भजिया बेहद पसंद है। खासकर जब हल्की बारिश हो रही हो, तो कांदा भजिया और चाय के स्वाद वाले पल मुझे तुरंत खुश कर देते हैं। यह एक ऐसा मानसून ट्रिवीशन है, जिसे मैं कभी मिस नहीं करना चाहती।”
सोनी सब पर दर्शक यादें, हस्तिनापुर के वीर और पुष्पा इम्पॉसिबल देख सकते हैं, जहां कलाकारों के किरदारों के साथ उनकी मानसून से जुड़ी पसंद भी दर्शकों के सामने आई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
