लंबे समय तक एक साथ काम करने के दौरान कलाकारों के बीच सिर्फ पेशेवर रिश्ता नहीं बनता, बल्कि कई आदतें और जीवनशैली भी एक-दूसरे को प्रभावित करने लगती हैं। सोनी सब के कलाकार सृष्टि सिंह, इक़बाल खान, दीक्षा जोशी और नितिन बाबू ने हाल ही में उन आदतों और खूबियों का खुलासा किया, जिन्हें उन्होंने अपने को-एक्टर्स से अपनाया और जिन्होंने उनके व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन पर असर डाला।

Sony SAB के शो Yaadein में डॉ. वाणी का किरदार निभा रहीं Srishti Singh ने बताया कि उन्होंने अपने को-स्टार्स, खासकर गुलकी से, व्यस्त शूटिंग के दौरान भी शांत रहने की आदत सीखी। उन्होंने कहा कि पहले तेज़ रफ्तार माहौल में वह जल्दी तनाव में आ जाती थीं, लेकिन अब उन्होंने समझ लिया है कि शांत रहकर पूरे प्रोसेस को एंजॉय करना कितना ज़रूरी है। उनके मुताबिक, दबाव में भी सहज रहने वाले लोगों का असर आसपास के लोगों पर पड़ता है।

इसी शो में डॉ. देव मेहता की भूमिका निभा रहे Iqbal Khan ने युवा कलाकारों की ऊर्जा और उनके हल्के-फुल्के अंदाज़ की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेट पर सभी कलाकार एक-दूसरे को मज़ाक में रोस्ट करते हैं, लेकिन कोई भी बात को गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने भी उसी तरह का माहौल अपनाना शुरू कर दिया है। इक़बाल खान ने यह भी कहा कि जेन जेड को लेकर अक्सर शिकायतों की बातें सुनने को मिलती हैं, लेकिन उनकी टीम हमेशा पॉज़िटिव, एनर्जेटिक और उत्साह से भरी रहती है, जो सीखने योग्य है।

Pushpa Impossible में दीप्ति का किरदार निभा रहीं Diksha Joshi ने बताया कि उन्होंने करूणा मैम से डांसिंग का शौक अपनाया। उनके अनुसार, सेट पर जैसे ही म्यूज़िक बजता है, करूणा की एनर्जी पूरे माहौल को जीवंत बना देती है और सभी को उसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करती है। दीक्षा ने कहा कि पहले वह केवल देखती थीं, लेकिन अब शॉट्स के बीच म्यूज़िक बजते ही खुद भी डांस करने लगती हैं।

वहीं, शो में चिराग की भूमिका निभा रहे Nitin Babu ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले वह अपनी वैनिटी में अकेले लंच करना पसंद करते थे। हालांकि, सेट पर टीम के साथ समय बिताने के बाद उन्होंने सबके साथ मिलकर खाना खाने की आदत अपना ली। उनके मुताबिक, अब लंच ब्रेक दिन का सबसे मज़ेदार हिस्सा बन चुका है, जहां बातचीत, मज़ाक और रिलैक्स माहौल पूरे दिन की ऊर्जा बदल देता है।

कलाकारों के इन अनुभवों ने यह साफ किया कि शूटिंग सेट केवल काम की जगह नहीं, बल्कि सीखने, अपनाने और रिश्तों को मजबूत करने का भी मंच बन चुका है। दर्शक इन कलाकारों को Yaadein और Pushpa Impossible में सिर्फ Sony SAB पर देख सकते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story