'सितंबर 2025 में अपनी पहली संतान की खुशखबरी देते हुए अभिनेत्री सोनरिका भदौरिया और उनके पति विकास पराशर ने 5 दिसंबर 2025 को अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। इस खास मौके पर उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों अपनी नवजात बेटी के नन्हे पैरों को थामे हुए दिखाई दिए। इस भावपूर्ण पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “5.12.2025 … हमारा सबसे प्यारा सबसे बड़ा आशीर्वाद... वह यहाँ है और वह पहले से ही हमारी पूरी दुनिया है”

18 फरवरी 2024 को विवाह बंधन में बंधने वाले इस जोड़े ने लगभग डेढ़ साल बाद, सितंबर 2025 में सोशल मीडिया पर अपनी पहली संतान की उम्मीद का खुलासा किया। मैटरनिटी फोटोशूट में, समंदर के किनारे सफेद लेस के आउटफिट में सोनरिका गर्भवती बॉडी‑बंप के साथ खड़ी थीं और उनके साथ पति विकास भी थे। इस अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने अपनी खुशियों को दुनिया के सामने साझा किया। इस खबर को फैंस और टीवी इंडस्ट्री से खूब सराहा गया।

2011 में छोटे पर्दे के शो 'तुम देना साथ मेरा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनरिका भदौरिया ने अपनी पहचान पौराणिक धारावाहिक 'देवोन के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर बनाई। यह भूमिका उन्हें देशभर में पहचान दिलाने वाली साबित हुई। इसके बाद उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया और फिर टीवी पर लौटकर 'पृथ्वी वल्लभ', 'दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली' और 'इश्क़ में मर जावां' जैसे शो में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।

वर्ष 2024 में शादी और 2025 में मातृत्व की घोषणा के साथ ही सोनारिका अब जीवन के नए अध्याय में प्रवेश कर चुकी हैं। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने फिलहाल छोटे पर्दे से ब्रेक लेने का फैसला किया है। 5 दिसंबर 2025 की सुबह सोनारिका और विकास के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का प्रतीक है। बेटी के जन्म की घोषणा के बाद उनके चाहने वालों और सहयोगियों ने बधाइयों की भरमार की। सोशल मीडिया पर उनके लिए मिले प्यार और शुभकामनाओं ने इस खुशी को और बढ़ा दिया।

सोनरिका के लिए यह पल केवल एक नई ज़िंदगी की शुरुआत नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और नए अनुभवों का प्रवेशद्वार भी है। इस नई भूमिका में वह अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी दोनों को संतुलित करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगी। देवों के देव…महादेव” की पार्वती ने वास्तविक जीवन में माँ बनकर यह साबित कर दिया कि चाहे जीवन के अनुभव ग्लैमर से जुड़े हों या मातृत्व की जिम्मेदारी से, हर भूमिका समान रूप से महत्व रखती है। उनकी यह यात्रा न केवल फैंस बल्कि सभी के लिए यह संदेश देती है कि जीवन में नए अध्याय हमेशा उत्साह, प्रेम और जिम्मेदारी के साथ आते हैं।


Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story