स्कोडा ऑटो इंडिया

ने गैर-महानगरीय और अर्ध-शहरी भारत में अपनी पहुँच मजबूत करने के लिए कॉमन सर्विसेस सेंटर (सीएससी) ग्रामीण ई-स्टोर

के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के जरिए कंपनी देश के नए और उभरते बाजारों में अपने काइलैक, कुशाक और स्लाविया मॉडल्स को डिजिटल-फर्स्ट नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

यह साझेदारी स्कोडा ऑटो इंडिया की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अपनी पहुँच बढ़ाने, ग्राहकों के करीब आने और भारत में विकास संबंधी महत्वाकांक्षाओं को गति देने पर फोकस कर रही है। सीएससी के व्यापक डिजिटल और भौतिक नेटवर्क की मदद से स्कोडा ऑटो इंडिया अब उन क्षेत्रों तक पहुंचेगी, जहां अब तक प्रीमियम ऑटोमोबाइल ब्रांड्स की सीमित मौजूदगी रही है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि कंपनी की विकास यात्रा का आधार नए बाजारों में पहुँच बढ़ाना और प्रासंगिकता स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर के साथ साझेदारी स्कोडा ऑटो इंडिया को विश्वसनीय स्थानीय नेटवर्क के जरिए पहुँच की खाई पाटने में सक्षम बनाएगी। इससे भारतीय ग्राहकों के लिए प्रौद्योगिकी अधिक सुलभ होगी और ग्राहक अपने स्थान की परवाह किए बिना कंपनी के उत्पादों और सेवाओं का सुविधाजनक अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल अधिक समावेशी और सुलभ मोबिलिटी इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

सीएससी नेटवर्क गैर-महानगरीय शहरों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क बिंदु बनेगा, जिनकी अब तक ऑटोमोटिव ब्रांड्स तक सीमित पहुँच थी। हाइब्रिड रिटेल मॉडल के तहत स्कोडा ऑटो इंडिया अंतिम छोर तक अपनी पहुँच का विस्तार करेगी और डिजिटल माध्यम से सहायक खोज एवं खरीदारी प्रक्रिया को सक्षम बनाएगी। साथ ही स्थानीय उद्यमियों के जरिए ग्राहक जुड़ाव को मजबूत किया जाएगा और निर्बाध डिलीवरी व सर्विस के लिए कंपनी अपने मौजूदा डीलरशिप नेटवर्क का उपयोग करेगी।

इस साझेदारी के तहत काइलैक, कुशाक और स्लाविया मॉडल्स को सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्राहकों के लिए उत्पाद संबंधी पूछताछ और खरीदारी प्रक्रिया आसान होगी, जबकि ऑर्डर प्रोसेसिंग और डिलीवरी में स्कोडा ऑटो इंडिया का डीलरशिप नेटवर्क सहयोग प्रदान करेगा। मजबूत कनेक्टिविटी और डिजिटल पहुँच के साथ यह साझेदारी भारत के गैर-महानगरीय बाजारों में प्रीमियम ऑटोमोबाइल सेक्टर के विस्तार को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story