Sholay Ramgarh location : कर्नाटक के रामनगर में स्थित वह जगह, जिसे फिल्म शोले के रामगढ़ के रूप में जाना जाता है, भारतीय सिनेमा और पर्यटन दोनों के लिए विशेष महत्व रखती है। शोले के कई ऐतिहासिक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फिल्म के पुन: रिलीज होने के बाद यह स्थान चर्चा का केंद्र बना हुआ है। रामनगर, राजधानी बेंगलुरू से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और मैसूर हाइवे के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

फिल्म की शूटिंग के लिए रामनगर के पहाड़ी इलाके रामदेवरा बेट्टा में एक काल्पनिक गांव बसाया गया था। इस गांव में मंदिर, घर और सड़कें बनाई गईं ताकि शूटिंग सुचारू रूप से चल सके। आर्ट डायरेक्टर राम यादेकर ने इस सेट का निर्माण और डिजाइन किया था। फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी के नाम पर इस इलाके को ‘सिप्पी नगर’ भी कहा जाता है।

रामनगर न केवल फिल्मों के कारण प्रसिद्ध है, बल्कि यहां की प्राकृतिक और औद्योगिक विशेषताएं इसे और भी खास बनाती हैं। यहां की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग और एडवेंचर टूरिज्म लोकप्रिय हैं। इसके अलावा, रामनगर एशिया की सबसे बड़ी सिल्क मार्केट के लिए जाना जाता है, इसलिए इसे सिल्क सिटी भी कहा जाता है। शहर के आसपास सात प्रमुख पहाड़ियां हैं—शिवरामगिरि, यतिराजगिरि, सोमगिरि, कृष्णगिरि, रेवन सिद्धेश्वर, जला सिद्धेश्वर और सिदिलकल्लू। यह क्षेत्र ग्रेनाइट हिल और पक्षियों की विविध प्रजातियों जैसे लंबी चोंच वाले गिद्ध और पीले गले वाली बुलबुल के लिए भी प्रसिद्ध है।

रामनगर में स्थित अर्केश्वर का मंदिर, विजयनगर शैली में बना हुआ है और इसका जीर्णोद्धार कृष्ण राजा वडियार तृतीय ने करवाया था। फिल्म शोले की शूटिंग और इस इलाके की प्राकृतिक और ऐतिहासिक विशेषताओं ने इसे देशभर के पर्यटकों और फिल्म प्रेमियों के लिए एक आकर्षक स्थल बना दिया है।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story