'लॉक अप 2' की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अब उन्होंने टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। शिल्पा ने आरोप लगाया कि शिवांगी जोशी ने जिन-जिन टीवी शोज में काम किया, वहां उनके पुरुष सह-कलाकारों के साथ उनका अफेयर रहा। इस दौरान उन्होंने 'बरसातें – मौसम प्यार का' के उनके सह-कलाकार कुशाल टंडन का भी जिक्र किया। शिल्पा की यह टिप्पणी वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना की और इसे शिवांगी की निजी जिंदगी पर टिप्पणी बताया।

शो के दौरान शिल्पा शिंदे की बातचीत श्रेया कालरा से हो रही थी। बातचीत में शिल्पा ने कहा कि शिवांगी जोशी उन्हें पसंद नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच टकराव हो सकता है क्योंकि शिवांगी इसके लिए पूरी तरह तैयार नजर आती हैं। शिल्पा ने कहा, "I feel like I’m going to clash with Shivangi because she seems fully prepared for it. She praises me to my face, but she is very pissed off with me. She absolutely does not like me."

इस पर श्रेया कालरा ने जवाब दिया कि शिवांगी आमतौर पर उनके जैसे लोगों से दोस्ती नहीं करतीं। इसके बाद शिल्पा शिंदे ने कहा, "Hum kharaab hain. Wo bohot achhi hai. Mai bhi aise logon ko saamne na khada karu. Barabar karti hu main usko. Theek karke jaungi yaha se usko. Bakwaas! Itne shows kiye ab tak, jis show mein wo gayi hai, uss show mein uss ladke ke saath affair raha hai. Abhi Kushal Tandon, kitna bada hai use age wise dekho toh. Uske saath bhi to affair tha uska." उन्होंने यह भी कहा कि हम बुरे हैं और वह बहुत अच्छी हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि शिवांगी जिस भी शो में गईं, वहां उस शो के अभिनेता के साथ उनका अफेयर रहा। उन्होंने कुशाल टंडन का नाम लेते हुए कहा कि उम्र में बड़े होने के बावजूद उनके साथ भी शिवांगी का अफेयर था।

बातचीत के दौरान श्रेया कालरा ने अप्रत्यक्ष रूप से शिल्पा को ऐसी बातें कहने से आगाह किया। उन्होंने पूछा, "What does it matter to us?" इसके बावजूद शिल्पा ने आगे कहा कि शिवांगी बातचीत के दौरान खुद को मासूम और भोली दिखाने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनके मुताबिक वह वास्तव में ऐसी नहीं हैं।

शिल्पा शिंदे की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद कई यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना की। एक रेडिट यूजर ने लिखा, "What Shilpa said is disgusting!" वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "It was. I am glad Shreya told her not to say this, and did not participate." एक अन्य यूजर ने लिखा, "Exactly, and the fact is she called Shivangi’s relationship an affair as if they were cheating on their partner. Also, who is she to comment on things like Shivangi’s relationships?" शिल्पा के इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story