नवरात्रि के त्योहार से पहले सनशाइन म्यूज़िक ने अपना नया गरबा ट्रैक ‘शामों से सवेरा’ रिलीज़ कर दिया है। अर्पिता मुखर्जी की आवाज से सजे इस गाने में सारा खान और कृष पाठक नजर आ रहे हैं। नए कोलैबोरेशन वाला यह फेस्टिव ट्रैक नवरात्रि के जश्न और गरबा नाइट्स के लिए तैयार किया गया है।

‘शामों से सवेरा’ का म्यूजिक वीडियो नवरात्रि की वाइब्रेंट एनर्जी को स्क्रीन पर पेश करता है। वीडियो में सारा खान और कृष पाठक सेंटर स्टेज पर दिखाई देते हैं। दोनों रील ही नहीं, बल्कि रियल कपल भी हैं और सोशल मीडिया पर अपने प्यार भरे पलों और खास केमिस्ट्री के लिए पसंद किए जाते हैं। ऐसे में मेकर्स ने इस जोड़ी को ट्रैक के जरिए स्क्रीन पर साथ लाया है।

त्योहार के जश्न में डूबी सारा खान और कृष पाठक की जोड़ी गाने में अपनी नेचुरल केमिस्ट्री से चार्म जोड़ती नजर आती है। दोनों के डांस सीक्वेंस, गाने के आकर्षक बिट्स और फेस्टिव विजुअल्स मिलकर ऐसा माहौल तैयार करते हैं, जो गरबा और नवरात्रि के रंग में रंगे म्यूजिक लवर्स को पसंद आ सकता है। यह ट्रैक दोस्तों और परिवार के साथ नवरात्रि के जश्न में थिरकने के लिए तैयार किया गया है।

वीडियो में अर्पिता मुखर्जी भी नजर आती हैं। उनकी मौजूदगी ट्रैक की प्रस्तुति को और खास बनाती है, जबकि उनकी आवाज गाने को फेस्टिव टच देती है। मेल वोकल बंदिश वाज़ ने गुजराती में गाया है। इसके बोल वैभव शर्मा ने लिखे हैं, जबकि संतोष आर नायर ने म्यूज़िक कंपोज और प्रोड्यूस किया है।

‘शामों से सवेरा’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सुरेश थॉमस और आशिन ए. शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं। गाना सनशाइन म्यूज़िक लेबल के बैनर तले रिलीज़ किया गया है।

स्टार स्टडेड कोलैबोरेशन, कैची साउंड और आकर्षक वीडियो के साथ ‘शामों से सवेरा’ को नवरात्रि के फेस्टिव सीजन के लिए तैयार किया गया है। गरबा नाइट्स की शुरुआत के साथ यह ट्रैक लोगों को अपनी बीट्स पर थिरकाने के लिए पेश किया गया है।


Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story